• Home
  • अलीगढ
  • त्योहारी भीड़ में जाम से कराह उठा अलीगढ़, ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, रुट में बदलाव
Image

त्योहारी भीड़ में जाम से कराह उठा अलीगढ़, ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, रुट में बदलाव

अलीगढ़,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
धनतेरस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को अलीगढ़ की सड़कों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भारी भीड़ और घर लौटते लोगों की भीड़ के कारण शहर का ट्रैफिक थम गया। दोपहर तीन बजे से शुरू हुआ जाम देर रात तक जारी रहा। रामघाट रोड, जीटी रोड, सेंटर प्वाइंट, रेलवे रोड, मामूभांजा, जमालपुर, तिब्बती बाजार और थोक किराना बाजार जैसे इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

त्योहारी सीजन में सामान्य दिनों की तुलना में करीब तीन गुना अधिक वाहन सड़कों पर उतरे। एसपी ट्रैफिक प्रवीन कुमार यादव ने बताया कि बौनेर तिराहा और ओजोन सिटी कट से भारी वाणिज्यिक वाहनों, रोडवेज बसों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, जबकि इन वाहनों को डायवर्ट किया गया है। इसके बावजूद बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही।

ट्रैफिक जाम के प्रमुख कारणों में प्रतिबंधित मार्गों पर ई-रिक्शा की आवाजाही, सड़क किनारे पार्किंग, फुटपाथ पर बेतरतीब दुकानें और रोडवेज बसों द्वारा सड़कों पर सवारियों का इंतजार शामिल रहा। कई स्थानों पर सिग्नल व्यवस्था भी नदारद रही, जिससे लोग बिना ट्रैफिक लाइट की परवाह किए आगे बढ़ते गए और जाम और भी गंभीर हो गया।

सेंटर प्वाइंट और सारसौल मंडी क्षेत्र में ठेलों और अवैध वाहनों के जमावड़े ने सड़कों को और संकरा बना दिया। मसूदाबाद बस डिपो के सामने स्ट्रीट फूड के ठेलों से मार्ग अवरुद्ध रहा। मनोज नामक निवासी ने बताया कि सड़कों पर वाहनों का सैलाब उम्मीद से कई गुना अधिक था, जिससे आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।

ट्रैफिक पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर बल तैनात करने की बात कही है, लेकिन त्योहारों के मौसम में बढ़े लोड के कारण हालात नियंत्रण से बाहर हो गए। तालानगरी की अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था धनतेरस पर लोगों के लिए मुसीबत बन गई।

Releated Posts

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

2027 का चुनाव हर हाल में जीतना होगा, डिलिमिटेशन के बाद आम चुनाव नहीं होंगे: अखिलेश यादव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा प्रमुख बोले- वोट का अधिकार बचाना जरूरी, युवाओं के आंदोलन को बताया बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Jul 27, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top