• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: पत्नी ने कहा – शराबी पति से जान को खतरा, पुलिस से मांगी मदद
Image

अलीगढ़: पत्नी ने कहा – शराबी पति से जान को खतरा, पुलिस से मांगी मदद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 24 मई : 2025

अलीगढ़ (गंगीरी)। थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव उदयपुर की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति नशे में धुत होकर उसके साथ रोजाना मारपीट करता है और हाल ही में उसने जान से मारने का प्रयास भी किया। किसी तरह जान बचाकर वह एक परिचित के घर पहुंची और फिर थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता मिथलेश देवी, पुत्री यशपाल सिंह, निवासी ग्राम उदयपुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले थाना व कस्बा चंडौस निवासी सचिन कुमार के साथ हुई थी। शुरूआती कुछ समय तो सब ठीक रहा, लेकिन धीरे-धीरे पति का व्यवहार आक्रामक होता गया। वह अक्सर शराब पीकर घर आता और किसी न किसी बात पर मारपीट करने लगता। हालात इतने बिगड़ गए कि एक साल पहले ही मिथलेश को ससुराल छोड़कर मायके आना पड़ा।

मिथलेश का आरोप है कि पति सचिन कुमार भी उसके मायके में ही रह रहा है और वहीं पर रहकर प्रतिदिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। 23 मई की रात को हालात इतने भयावह हो गए कि पति ने उसकी जान लेने की कोशिश की। किसी तरह वह वहां से भाग निकली और पास में ही रहने वाले एक परिचित के घर पहुंची, जहां उसने खुद को सुरक्षित किया।

इसके बाद मिथलेश देवी ने थाना गंगीरी पहुंचकर पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस से आग्रह किया है कि उसे उसके पति के अत्याचारों से बचाया जाए और उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। महिला की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *