• Home
  • देश-विदेश
  • हुंडई प्लांट पर अमेरिका की बड़ी छापेमारी, 475 कर्मचारी गिरफ्तार
Image

हुंडई प्लांट पर अमेरिका की बड़ी छापेमारी, 475 कर्मचारी गिरफ्तार

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में स्थित हुंडई मोटर कंपनी के विशाल प्लांट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान करीब 475 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें ज्यादातर दक्षिण कोरिया के नागरिक बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन्हें गैरकानूनी रोजगार और संघीय अपराधों के मामलों में अरेस्ट किया गया है।

यह प्लांट करीब 3000 एकड़ में फैला है और यहां विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण हो रहा था। बताया जा रहा है कि पिछले एक साल से यहां उत्पादन चल रहा था। रेड के बाद गिरफ्तार कर्मचारियों को जॉर्जिया के फोल्कस्टन स्थित एक सेंटर में रखा गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस ऑपरेशन को अब तक का सबसे बड़ा सिंगल साइट एन्फोर्समेंट ऑपरेशन बताया गया है।

दक्षिण कोरिया ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। वहां के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह उनके नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन है और वह मामले पर बारीकी से नजर रखे हुए है। साथ ही, अपने राजनयिकों को जॉर्जिया भेजने और सियोल स्थित अमेरिकी दूतावास से बातचीत की बात भी कही गई है।

विशेष बात यह है कि यह छापेमारी ऐसे समय में हुई है जब कोरिया की कई कंपनियां अमेरिका में बड़े निवेश की तैयारी कर रही हैं। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई अमेरिकी नीतियों, खासकर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बिना दस्तावेज अप्रवासियों को बाहर निकालने के आदेश से जुड़ी हो सकती है। इस घटना का असर हुंडई के बैटरी और वाहन उत्पादन पर भी पड़ा है।

Releated Posts

PoJK में प्रदर्शन की रिपोर्टिंग पर विवाद, पाकिस्तान ने अलजजीरा बैन, ‘यलो जर्नलिज्म’ का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :विरोध-प्रदर्शनों के बीच मीडिया कवरेज पर उठे सवाल, जानिए क्या है यलो जर्नलिज्म और कैसे…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

PoJK का विरोध इस्लामाबाद-रावलपिंडी तक पहुंचा, छात्रों पर लाठीचार्ज, कई हिरासत में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी हंगामा, सड़क जाम और मतदान व्यवस्था पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

नाज्का लाइंस देखने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 पर्यटकों की मौत

उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद टूटा कंट्रोल टावर से संपर्क, हादसे की जांच शुरू पेरू। दक्षिण अमेरिकी…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

भारतीय नाविकों पर हमला बर्दाश्त नहीं, यूक्रेन को जयशंकर की दोटूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्री ने ब्लैक सी में भारतीय जहाजों और नाविकों पर हमले पर जताई…

ByByHindustan Mirror News Jul 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *