• Home
  • Uncategorized
  • लखनऊ में कोविड का एक और मामला, आशियाना की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव
Image

लखनऊ में कोविड का एक और मामला, आशियाना की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 29 मई 2025

लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर से इज़ाफा देखा जा रहा है। बृहस्पतिवार को आशियाना क्षेत्र से कोविड का एक और नया मामला सामने आया है। 53 वर्षीय महिला, जो हाल ही में उत्तराखंड की धार्मिक यात्रा से लौटी थीं, की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

महिला 22 मई को उत्तराखंड से वापस लौटी थीं। वापस आने के पांच दिन बाद उन्हें सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस लेने में थोड़ी परेशानी महसूस हुई। उन्होंने निजी डॉक्टर से इलाज कराया, लेकिन राहत नहीं मिलने पर डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने निजी लैब में कोविड की जांच करवाई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने जानकारी दी कि संक्रमित महिला में कोविड के हल्के लक्षण हैं और फिलहाल वह होम आइसोलेशन में हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि अभी तक महिला के परिजनों में किसी तरह के लक्षण देखने को नहीं मिले हैं। हालांकि, यदि किसी परिजन में लक्षण नज़र आते हैं तो उनकी भी कोविड जांच कराई जाएगी।

गौरतलब है कि लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में यह दूसरा कोविड पॉजिटिव केस है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं एक बार फिर बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि सर्दी-जुकाम, बुखार या सांस संबंधी समस्या होने पर लापरवाही न करें और तुरंत जांच कराएं।

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top