• Home
  • Uncategorized
  • लखनऊ: यूपी पुलिस भर्ती में 60,244 चयनितों को नियुक्ति पत्र, अमित शाह बोले- योगी सबसे सफल CM
Image

लखनऊ: यूपी पुलिस भर्ती में 60,244 चयनितों को नियुक्ति पत्र, अमित शाह बोले- योगी सबसे सफल CM

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: रविवार 15 जून 2025 लखनऊ

लखनऊ, 15 जून 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की सबसे बड़ी और सफल भर्ती में चयनित 60,244 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस ऐतिहासिक भर्ती में 12,048 महिलाएं भी शामिल हैं।

अमित शाह का योगी पर बड़ा बयान
गृह मंत्री अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे सफल मुख्यमंत्री करार देते हुए कहा कि 2017 में सत्ता संभालने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश का कायाकल्प कर दिया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से देश को संवारा, तो योगी ने 2017 से यूपी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। आज यूपी देश का पावर हाउस है।”

शाह ने यूपी पुलिस को देश का सबसे बड़ा और सशक्त बल बताया और कहा कि योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित है। “अब न पर्ची चलती है, न रिश्वत। जाति नहीं, काबिलियत देखी जाती है। 2017 के बाद यूपी में कानून-व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। गुंडे अब बेलगाम नहीं, कानून का राज है।”

योगी ने जताया गर्व
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह भर्ती यूपी पुलिस के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व को यूपी की सफलता का मूल कारण बताया। योगी ने कहा, “2017 से पहले भर्तियों में भाई-भतीजावाद और रिश्वत का बोलबाला था। आज पारदर्शी और निष्पक्ष प्रणाली से चयन होता है। पिछले आठ वर्षों में साढ़े आठ लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दी गई।”

उन्होंने भ्रष्टाचार और भेदभाव के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की बात दोहराई और कहा कि यूपी अब आधुनिक और प्रगतिशील राज्य है, जहां रोजगार और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर जिले में साइबर थाने स्थापित किए गए हैं।

15 अभ्यर्थियों को शाह ने सौंपे नियुक्ति पत्र
गृह मंत्री ने 15 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें संतकबीर नगर के सत्यम नायक, खीरी के प्रेम सागर, फर्रुखाबाद की शालिनी शाक्या, बलिया के उपेंद्र कुमार यादव, बरेली की शिल्पा सिंह, कानपुर देहात के बीनू बाबू, महोबा के योगेंद्र सिंह, उन्नाव के शिवांश पटेल, वाराणसी के मनीष त्रिपाठी, लखनऊ की रोशन जहां, कानपुर नगर के आजाद कुशवाहा, गोरखपुर की मिथिलेश भट्ट, रायबरेली की सोनी रावत, मऊ की नेहा गोंड और बागपत के सचिन सैनी शामिल हैं।

पेपर लीक के बाद दोबारा हुई थी परीक्षा
यह भर्ती पहले पेपर लीक के कारण रद कर दी गई थी, जिसके बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। विभिन्न जिलों से चयनित अभ्यर्थियों को समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ लाया गया।

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top