• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • पहलूवार हमला: कानपुर के शुभम द्विवेदी की मौत, सीएम योगी ने पिता से की बातचीत,
Image

पहलूवार हमला: कानपुर के शुभम द्विवेदी की मौत, सीएम योगी ने पिता से की बातचीत,

पहलगाम, जम्मू-कश्मीर: जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी की गोली लगने से मौत हो गई। इस हमले में कुल 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें 2 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कानपुर के निवासी शुभम द्विवेदी जी का निधन अत्यंत दुखद है। आज दूरभाष पर उनके पिता से बात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।”

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश सरकार इस संकट की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और संबंधित अधिकारियों को पार्थिव शरीर को ससम्मान कानपुर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

अन्य नेताओं की प्रतिक्रियाएं:

सपा नेता और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने भी इस हमले पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कायरतापूर्ण आतंकी हमले में बड़ी संख्या में पर्यटकों का हताहत होना अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।”

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस हमले को लेकर न सिर्फ दुःख जताया बल्कि भाजपा पर राजनीतिक हमला भी किया।

गृह मंत्री अमित शाह का दौरा:

बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हमले की जगह बैसारन घाटी का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और दोषियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

Releated Posts

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

पूजा के विवाद से खूनी वारदात, चार हत्याओं के बाद कमांडो ऑपरेशन में अरविंद ढेर

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद तीन बच्चों को लेकर कमरे में हुआ था बंद, ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटों पर दिलचस्प होगा मुकाबला

37 वोट से तय होगी एक सीट, भाजपा-एनडीए के सामने सात सीटों का गणित; सपा दो सीटों के…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *