हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 5 जून 2025 अलीगढ़
अलीगढ़। विकास खंड बिजौली, गोंडा और अकराबाद के सहायक विकास अधिकारियों (एडीओ) के तबादले कर दिए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद शराफत ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि बिजौली के सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) देशराज गिरि को अब गोंडा में तैनात किया गया है।
वहीं, गोंडा में कार्यरत सहायक विकास अधिकारी संजीव नागवंशी को अब अकराबाद में भेजा गया है। विकास खंड अकराबाद में पहले से ही तैनात एडीओ श्रीकांत राठी को अब बिजौली में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस फेरबदल के तहत तीनों विकास खंडों में अधिकारियों की अदला-बदली की गई है। तबादले के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। अकराबाद में श्रीमती बीजली अग्रवाल पूर्व की भांति सहायक विकास अधिकारी के वित्तीय कार्यों की जिम्मेदारी निभाती रहेंगी।












