• Home
  • UP
  • जमीन दिलाने के नाम पर बीजेपी नेता से 28 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर जानलेवा हमला
Image

जमीन दिलाने के नाम पर बीजेपी नेता से 28 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर जानलेवा हमला


देहात कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर का मामला, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हापुड़:हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
जनपद हापुड़ के देहात कोतवाली क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर भाजपा नेता से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि श्यामपुर निवासी बीजेपी नेता कुणाल चौधरी से जमीन का बैनामा कराने के नाम पर करीब 28 लाख रुपये ले लिए गए, लेकिन जमीन का बैनामा नहीं कराया गया।

पीड़ित कुणाल चौधरी का आरोप है कि बलजीत, बिमल और बादल सिंह ने उन्हें जमीन दिलाने का भरोसा दिलाया था। आरोपियों ने बैनामा कराने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में उनसे करीब 28 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब जमीन का बैनामा नहीं कराया गया तो कुणाल चौधरी को शक हुआ।

पीड़ित ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने देहात कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर बलजीत, बिमल और बादल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


#HapurNews #UPCrime #LandFraud #BJPLeader #PoliceInvestigation

Releated Posts

रायबरेली में PDA रथ पर सवार होंगे अखिलेश, राहुल लोधी के घर चाय पर होगी मुलाकात

सपा-एबीवीपी विवाद के बाद 24 सितंबर को पहुंचेंगे सपा प्रमुख, चुरुआ से रथ के जरिए रायबरेली शहर आने…

ByByHindustan Mirror News Sep 20, 2026

चीन ने पकड़ ली थी खुफिया टीम, डोभाल को लगा करियर खत्म हो गया

गलत नक्शों के कारण सीमा की पहचान में हुई चूक, जांच में नहीं पाए गए जिम्मेदार; तिब्बती शेरपा…

ByByHindustan Mirror News Sep 20, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

2027 की जीत के लिए भाजपा का महामंथन, कोर कमेटी में बनी चुनावी रणनीति

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकारी योजनाओं का प्रचार और युवाओं-Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने पर जोर…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *