• Home
  • अलीगढ
  • ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर बुकिंग का समय 45 दिन, अब कई तरीकों से कर सकेंगे बुकिंग
Image

ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर बुकिंग का समय 45 दिन, अब कई तरीकों से कर सकेंगे बुकिंग

नई व्यवस्था से अनावश्यक बुकिंग पर लगेगी रोक

अलीगढ़,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर नियमों में बदलाव किया गया है। अब ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ता अगले सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन बाद ही करा सकेंगे, जबकि पहले यह समय सीमा 25 दिन थी। गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार यह फैसला सप्लाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और अनावश्यक जल्दबाजी में की जाने वाली बुकिंग को रोकने के लिए लिया गया है।

गैस एजेंसी संचालक अंशुल गुप्ता के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार उपभोक्ता जल्दी-जल्दी सिलेंडर बुक कर देते थे, जिससे वितरण व्यवस्था प्रभावित होती थी। नई व्यवस्था से गैस कंपनियों को सप्लाई मैनेज करने में आसानी होगी। वहीं शहरी क्षेत्रों में अभी भी 25 दिन बाद सिलेंडर बुक करने का प्रावधान जारी है।

व्हाट्सएप से भी कर सकते हैं सिलेंडर बुकिंग

अब उपभोक्ता व्हाट्सएप के जरिए भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से गैस कंपनी के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज करना होगा। इंडेन गैस के ग्राहक 7588888824 पर “REFILL” लिखकर मैसेज भेज सकते हैं। एचपी गैस के ग्राहक 9222201122 पर “Hi” या “Book” लिखकर बुकिंग कर सकते हैं, जबकि भारत गैस के ग्राहक 1800224344 पर “Hi” या “Book” लिखकर बुकिंग कर सकते हैं।

मिस्ड कॉल और एसएमएस से भी मिलेगी सुविधा

गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मिस्ड कॉल और एसएमएस से बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। इंडेन गैस के ग्राहक 8454955555 पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं, जबकि एचपी गैस के ग्राहक 9493602222 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।

एसएमएस के जरिए भी बुकिंग संभव है। इंडेन गैस के ग्राहक 7718955555 पर “REFILL” लिखकर एसएमएस भेज सकते हैं। वहीं भारत गैस के ग्राहक 7715012345 या 7718012345 पर “LPG” लिखकर संदेश भेज सकते हैं। यह सभी संदेश रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही भेजने होंगे।

सिलेंडर डिलीवरी न होने पर यहां करें शिकायत

अगर सिलेंडर बुक होने के बाद समय पर डिलीवरी नहीं होती है तो उपभोक्ता शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए इंडेन गैस के ग्राहक 1800-2333-555, भारत गैस के ग्राहक 1800-22-4344 और एचपी गैस के ग्राहक 1800-2333-555 पर टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

इसके अलावा संबंधित गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर “Feedback” या “Grievance Redressal” विकल्प के जरिए भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। उपभोक्ता सरकारी “उमंग” ऐप के माध्यम से भी अपनी गैस कंपनी चुनकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जहां उन्हें एक रेफरेंस नंबर मिलता है जिससे शिकायत की स्थिति को ट्रैक किया जा सकता है।

#LPG #GasCylinder #RuralIndia #GasBooking #Indane #BharatGas #HPGas

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *