• Home
  • अलीगढ
  • बारहद्वारी शॉपिंग कॉम्पलेक्स व मल्टी लेवल कार पार्किंग जल्द होगी संचालित
Image

बारहद्वारी शॉपिंग कॉम्पलेक्स व मल्टी लेवल कार पार्किंग जल्द होगी संचालित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

फायर एनओसी के कारण लंबे समय से अटका था प्रोजेक्ट
#स्मार्ट_सिटी_मिशन के तहत #अलीगढ़_स्मार्ट_सिटी_लिमिटेड द्वारा पुराने शहर के बारहद्वारी क्षेत्र में शॉपिंग कॉम्पलेक्स एवं मल्टी लेवल कार पार्किंग परियोजना का निर्माण कराया गया है। यह परियोजना शहर की यातायात व्यवस्था, व्यावसायिक गतिविधियों और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। हालांकि, फायर विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) न मिलने के कारण इसका संचालन लंबे समय से बाधित चल रहा था।

नगर आयुक्त की पहल से बनी सहमति
परियोजना के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, आईएएस एवं सीईओ अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने बीते दिनों बारहद्वारी क्षेत्र के दुकानदारों के साथ बैठक कर संवाद स्थापित किया। निरंतर वार्ता और बैठकों के सकारात्मक परिणाम सामने आए, जिसके तहत सराय लावरिया साइड स्थित कुल 32 दुकानदारों ने अपनी दुकानों को खाली करने की लिखित सहमति नगर निगम को प्रदान की। सभी दुकानदारों द्वारा इस संबंध में शपथपत्र भी प्रस्तुत किए गए हैं।

वैकल्पिक दुकानों की प्रक्रिया तेज
नगर आयुक्त ने दुकानदारों की सहमति का सम्मान करते हुए अपने वादे के अनुरूप गूलर रोड एवं बन्ना देवी क्षेत्र के समीप नगर निगम के वेंडिंग जोन में वैकल्पिक दुकानें उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

यातायात, व्यापार और रोजगार को मिलेगा लाभ
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि बारहद्वारी शॉपिंग कॉम्पलेक्स एवं मल्टी लेवल कार पार्किंग के शीघ्र संचालन से शहर की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Releated Posts

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top