• Home
  • अलीगढ
  • समितियों पर फर्नीचर और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं – सहकारिता विभाग सख्त
Image

समितियों पर फर्नीचर और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं – सहकारिता विभाग सख्त

अलीगढ़, 15 अप्रैल 2025:
सहकारिता विभाग ने समितियों में चल रही अव्यवस्थाओं को गंभीरता से लेते हुए फर्नीचर और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। गेहूं खरीद अभियान के अंतर्गत विभिन्न समितियों के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर नहीं है। इसके साथ ही दूर-दराज से आने वाले कृषकों के लिए पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कृष्ण कुमार ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए सभी समितियों के सचिवों को निर्देशित किया है कि वे अपनी समिति पर मांग के अनुसार पर्याप्त मेज, कुर्सी, जग, गिलास आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि समितियों में कार्यरत अधिकारियों व किसानों को आवश्यक सुविधाएं मिलना जरूरी है, ताकि किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े और गेहूं क्रय प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

सभी सचिवों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर से मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर, इसकी सूचना सप्ताह भर के भीतर संबंधित सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) या अपर जिला सहकारी अधिकारी के माध्यम से कार्यालय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को उपलब्ध कराएं।

इस निर्णय से उम्मीद की जा रही है कि समितियों में कार्य व्यवस्था और कृषकों की सुविधा दोनों में सुधार होगा, जिससे खरीद प्रक्रिया और अधिक प्रभावी तथा पारदर्शी बन सकेगी।

Releated Posts

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top