• Home
  • Delhi
  • सट्टेबाजी ऐप मामला: सात हस्तियों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई,अभिनेता सोनू सूद,युवराज सिंह,रॉबिन उथप्पा,अभिनेत्री नेहा शर्मा की संपत्ति जब्त
Image

सट्टेबाजी ऐप मामला: सात हस्तियों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई,अभिनेता सोनू सूद,युवराज सिंह,रॉबिन उथप्पा,अभिनेत्री नेहा शर्मा की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली,।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1एक्स-बेट (1xBet) से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फिल्म और क्रिकेट जगत से जुड़ी सात प्रमुख हस्तियों की संपत्तियां जब्त की हैं। ईडी के मुताबिक, इन सभी पर ऐप का प्रचार कर भारत में अवैध सट्टेबाजी को बढ़ावा देने का आरोप है। जब्त संपत्तियों की कुल कीमत 7.93 करोड़ रुपये बताई गई है।

किन-किन पर हुई कार्रवाई

ईडी ने जिन लोगों की संपत्तियां जब्त की हैं, उनमें अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला, अभिनेत्री नेहा शर्मा, बांग्ला अभिनेता अंकुश हाजरा, पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा शामिल हैं। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती की संपत्ति भी जब्त की गई है।

किसकी कितनी संपत्ति जब्त

ईडी सूत्रों के अनुसार, सोनू सूद की लगभग 1 करोड़ रुपये, युवराज सिंह की 2.02 करोड़ रुपये और मिमी चक्रवर्ती की करीब 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। वहीं नेहा शर्मा की 59 लाख रुपये, अंकुश हाजरा की 1.26 करोड़ रुपये, रॉबिन उथप्पा की 47 लाख रुपये और मीरा रौतेला की करीब 8.26 लाख रुपये की संपत्ति जब्त हुई है।

हजार करोड़ से ज्यादा का हो सकता है मामला

सूत्रों का कहना है कि यह धनशोधन मामला 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। जांच में सामने आया है कि रकम के लेन-देन के लिए 6,000 से ज्यादा फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया। विदेशी कंपनियों के जरिए पैसा भारतीय खातों में भेजा गया, ताकि इसे विज्ञापन से जुड़ी आय के रूप में दिखाया जा सके।

सरोगेट ब्रांडिंग से किया गया प्रचार

ईडी की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि ऐप संचालकों ने ‘सरोगेट ब्रांडिंग’ के जरिए प्रचार कराया। इसमें प्रतिबंधित सेवाओं का अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार किया जाता है। कई सेलिब्रिटीज ने एजेंटों के माध्यम से अनुबंध किए, ताकि वे सीधे सामने न आएं।

राजनीति से जुड़े नाम भी रडार पर

पूर्व सांसद पर कार्रवाई के बाद अब जांच का दायरा राजनीतिक हलकों तक बढ़ने के संकेत हैं। ईडी आने वाले दिनों में कई और लोगों से पूछताछ कर सकती है। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि 1एक्स-बेट भारत में बिना वैधानिक अनुमति के संचालित हो रहा था और इसका पंजीकरण विदेशी क्षेत्र कुराकाओ में है।

Releated Posts

तीन दिन, 15 वन-टू-वन बैठकें और दुनिया ने देखी ‘मोदी डिप्लोमेसी’

नई दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति, आतंकवाद से लेकर पश्चिम एशिया संकट तक साझा रुख; भारत-चीन संबंधों में…

ByByHindustan Mirror News Sep 13, 2026

एक फ्रेम में मोदी-पुतिन और जिनपिंग, ब्रिक्स में दिखी ‘केमिस्ट्री’

साझा सहमति बनाने में भारत की अहम भूमिका, घंटों चली मैराथन बातचीत के बाद बनी सहमति नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

ईरान से दोस्ती, खाड़ी देशों से साझेदारी; BRICS में दिखी भारत की संतुलित कूटनीति

पश्चिम एशिया के तनाव के बीच मोदी-पेजेश्कियान मुलाकात से चाबहार और INSTC पर नजर, अमेरिका-इजरायल के साथ भी…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

ब्रिक्स के मंच से पुतिन का G7 पर तंज, बोले- हम 40 फीसदी हैं, वे हमसे कम

रूसी राष्ट्रपति ने कहा- दुनिया बदल रही है, नए ग्रोथ इंजन बन रहे; ब्रिक्स कारोबार और साझेदारी का…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *