• Home
  • Delhi
  • भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी, सलमान के कार्यक्रम में नहीं जाना
Image

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी, सलमान के कार्यक्रम में नहीं जाना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नई दिल्ली, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज।भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियलिटी शो बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकाया। कॉलर ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताया और पवन सिंह को चेतावनी दी कि वे सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करें, वरना इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। कॉलर ने उनसे रंगदारी की मांग भी रखी, हालांकि रकम कितनी मांगी गई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस खंगाल रही काल डिटेल
धमकी मिलने के तुरंत बाद पवन सिंह की टीम ने सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया। पुलिस ने मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पवन सिंह के कार्यक्रम स्थल, यात्रा और दैनिक मूवमेंट पर अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके।

आज है बिग बास का फिनाले
बता दें कि बिग बॉस 19 का फिनाले आज ,रात को (रविवार) मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में आयोजित हो रहा है। शो 24 अगस्त से शुरू हुआ था और इस सीजन को भी सलमान खान ने होस्ट किया है। फिनाले में शामिल होने के लिए पवन सिंह मुंबई पहुंच रहे हैं, जिसकी सुरक्षा अब पहले से ज्यादा कड़ी कर दी गई है।

Releated Posts

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

दिल्ली में किलेबंदी, 23 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात,30 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो,इंटरनेट बंद

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस ने नहीं दी अनुमति; 30…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनों के 57 स्टेशनों पर आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे गेट

10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर DMRC का फैसला, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था; यात्रियों को…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *