• Home
  • बिहार
  • बिहार चुनाव: ओवैसी ने INDIA गठबंधन को दिया साथ मिलाने का ऑफर, कहा- ‘एनडीए को रोकना है तो एकजुट हो जाइए’
Image

बिहार चुनाव: ओवैसी ने INDIA गठबंधन को दिया साथ मिलाने का ऑफर, कहा- ‘एनडीए को रोकना है तो एकजुट हो जाइए’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रविवार 29 जून 2025

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए INDIA गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। ओवैसी ने साफ तौर पर कहा कि अगर एनडीए को बिहार की सत्ता से बाहर करना है, तो विपक्षी दलों को एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरना होगा।

ओवैसी ने अपने बयान में कहा, “हम INDIA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने को तैयार हैं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने गठबंधन के कुछ नेताओं से बातचीत भी की है। उन्होंने भी यही कहा कि वे नहीं चाहते कि बिहार में एनडीए की वापसी हो।”

INDIA गठबंधन की चुप्पी बनी पहेली

हालांकि AIMIM की इस पेशकश पर INDIA गठबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ओवैसी का कहना है कि अब फैसला विपक्षी दलों के हाथ में है कि वे AIMIM को साथ लेकर चलना चाहते हैं या नहीं। उन्होंने कहा, “पिछली बार भी हमने कोशिश की थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इस बार भी हम कोशिश कर रहे हैं।”

‘अगर साथ नहीं लिया, तो लड़ेंगे अकेले’

ओवैसी ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अगर उन्हें गठबंधन में शामिल नहीं किया गया, तो वह सीमांचल और अन्य इलाकों से अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। “हम हर सीट से लड़ने को तैयार हैं। लेकिन अभी कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी। सही वक्त का इंतजार करें,” उन्होंने कहा।

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष का आरोप: ‘हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की गई’

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा, “गठबंधन के कुछ दलों ने हमेशा हमारी पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की है, फिर भी हम एकजुटता दिखा रहे हैं। अगर वाकई बीजेपी और एनडीए को रोकना है, तो सभी दलों को मिलकर खड़ा होना होगा।”

राजनीतिक समीकरणों में AIMIM की भूमिका सीमित?

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो ओवैसी को भी इस बात का अहसास है कि बिहार में सीधा मुकाबला INDIA गठबंधन और एनडीए के बीच है। एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार नीतीश कुमार हैं, जबकि विपक्ष की तरफ से तेजस्वी यादव चेहरा बने हुए हैं। ऐसे में AIMIM को अपने लिए जगह बनाना आसान नहीं होगा।

Releated Posts

बिहार में कल सम्राट कैबिनेट का विस्तार, निशांत कुमार बन सकते हैं मंत्री

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पटना में होगा भव्य आयोजनबिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिलेगा,…

ByByHindustan Mirror News May 6, 2026

बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 29 मंत्रालय, डिप्टी सीएम को भी बड़ी जिम्मेदारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पटना, 15 अप्रैल। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच विभागों…

ByByHindustan Mirror News Apr 15, 2026

मुख्यमंत्री आवास खाली कर रहे नीतीश कुमार, 7 सर्कुलर रोड होगा नया ठिकाना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पटना में सियासी हलचल तेजपटना में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बिहार के मुख्यमंत्री…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, 8 मार्च को JDU की सदस्यता लेंगे

पार्टी बैठक में लगा फैसला, नेताओं ने किया स्वागत; बिहार दौरे की भी तैयारी हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बिहार की…

ByByHindustan Mirror News Mar 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top