• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: हाथरस ब्रांच नहर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Image

अलीगढ़: हाथरस ब्रांच नहर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 6 मई : 2025,
अलीगढ़ हाथरस जनपद के गांव तलेसरा निवासी रामपाल (59) पुत्र खजान सिंह की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा 5 मई की रात करीब 9 बजे उस वक्त हुआ, जब वह गोंडा से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। हाथरस ब्रांच नहर की पटरी पर साइफन पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और वाहन मौके से फरार हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामपाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद एक राहगीर ने उनके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल रामपाल को अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रामपाल के शव को परिजन रात में ही गांव ले आए और मंगलवार सुबह थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के अनुसार, परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

Releated Posts

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 11-7-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एएमयू में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के नए कार्यालय का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top