• Home
  • Delhi
  • 16 साल बाद पकड़ा गया बिंदापुर हत्याकांड का आरोपी, बन गया था सेल्समैन
Image

16 साल बाद पकड़ा गया बिंदापुर हत्याकांड का आरोपी, बन गया था सेल्समैन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

दिल्ली के बिंदापुर इलाके में हुए एक जघन्य हत्याकांड के 16 साल बाद पुलिस ने फरार आरोपी आशिक अली को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। वर्ष 2009 में हुए इस हत्या मामले में एक व्यक्ति का सिर काटकर उसके धड़ को लोहे के बक्से में डाल दिया गया था। घटना के बाद से आशिक अली फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने फर्जी पहचान पत्र बनवाकर सूरत में रहना शुरू कर दिया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था और उसे 2011 में भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

वहीं, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हाल ही में बिंदापुर क्षेत्र में दर्ज एक अन्य हत्या मामले में आरोपी अशद उर्फ अर्शद (20) को भी गिरफ्तार किया है। यह मामला 18 अगस्त 2025 को बिंदापुर निवासी कुलदीप सिंह की हत्या से जुड़ा है। झगड़े के दौरान रितिक उर्फ डांसर और मुन्ना ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुलदीप पर हमला किया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अशद फरार था।

अशद ने पूछताछ में बताया कि वह राजापुरी, भारत विहार का रहने वाला है और सरकारी स्कूल से 12वीं तक पढ़ा है। शराब की लत और गलत संगत में पड़कर वह अपराध की दुनिया में आ गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बार-बार मोबाइल नंबर और लोकेशन बदलता रहा और उत्तम नगर की एक गारमेंट्स शॉप पर सेल्समैन के रूप में काम कर रहा था। अंततः पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Releated Posts

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

मौका मिला तो राहुल ने मचा दिया धमाल, 87 गेंदों में ठोका नाबाद 129

गिल-कोहली के जल्दी लौटने के बाद संभाली पारी, आखिरी ओवरों में बरसाए चौके-छक्के न्यू चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। वेस्टइंडीज…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत फिर बना हॉकी चैंपियन,जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लगातार दूसरी बार जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण, लॉस एंजेलिस ओलंपिक का टिकट भी…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *