• Home
  • अलीगढ
  • मोबाइल से निकला धुआं, फेंकते ही हुआ ब्लास्ट — किशोर की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना
Image

मोबाइल से निकला धुआं, फेंकते ही हुआ ब्लास्ट — किशोर की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 24 अप्रैल: 2025,

छर्रा, अलीगढ़ — कस्बा छर्रा के मोहल्ला शिवपुरी में 23 अप्रैल की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 15 वर्षीय किशोर सिद्धांत गुप्ता उर्फ गुड्डू के जेब में रखा मोबाइल अचानक गर्म होने लगा और उसमें से धुआं निकलने लगा। किशोर ने तुरंत मोबाइल को जेब से निकालकर जमीन पर फेंक दिया, जिसके कुछ ही पलों बाद उसमें ब्लास्ट हो गया।

सिद्धांत ने बताया कि यह मोबाइल उन्होंने एक साल पहले खरीदा था और यह एक आईफोन था। घटना के समय वह अपने घर में ही बैठे थे, तभी उन्हें जेब में गर्माहट महसूस हुई। सतर्कता दिखाते हुए उन्होंने मोबाइल को तुरंत बाहर निकाला, जिससे उनकी जान बच गई।

स्थानीय लोगों ने इसे मोबाइल में बैटरी फटने की घटना बताया है और विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में सतर्कता बेहद ज़रूरी है।

नसीहत: अगर मोबाइल जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा हो या उसमें से धुआं उठता दिखे, तो उसे तुरंत बंद कर सुरक्षित स्थान पर रख देना चाहिए।

Releated Posts

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top