• Home
  • अयोध्या
  • राम मंदिर दान चोरी मामला: आरोपी लवकुश मिश्रा के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर
Image

राम मंदिर दान चोरी मामला: आरोपी लवकुश मिश्रा के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :
चंदा गबन मामले की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के संकेत; अब तक लाखों रुपये नकद, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा बरामद

अयोध्या के राम मंदिर दान चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जांच लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में आरोपी लवकुश मिश्रा के परिवार पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया को सोहावल तहसील के बनवीरपुर गांव में बन रहे कथित अवैध मकान के संबंध में नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण के अनुसार, मकान का निर्माण आवश्यक स्वीकृति लिए बिना कराया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, जिस भूमि पर मकान का निर्माण हो रहा है, वह सुप्रिया के नाम पर खरीदी गई थी। निर्माण नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर प्राधिकरण आगे की कार्रवाई, जिसमें ध्वस्तीकरण (बुलडोजर) भी शामिल हो सकता है, पर निर्णय ले सकता है। हालांकि फिलहाल केवल नोटिस जारी किया गया है और अंतिम फैसला जवाब मिलने के बाद लिया जाएगा।

उधर, पुलिस ने दान गबन मामले की जांच और तेज कर दी है। बुधवार को जांच टीम ने लवकुश मिश्रा के आवास की तलाशी ली और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले के एक अन्य आरोपी अविनाश शुक्ला के खिलाफ भी कानूनी शिकंजा और कस सकता है, क्योंकि उसके पास से सबसे अधिक नकदी बरामद हुई है।

जांच में अब तक अविनाश शुक्ला के पास से 20.39 लाख रुपये, अनुकल्प मिश्रा से 16.82 लाख रुपये, करुणेश पांडे से 18.07 लाख रुपये, लवकुश मिश्रा से 14.25 लाख रुपये, रमाशंकर मिश्रा से 7.32 लाख रुपये तथा रमाशंकर उर्फ टीनू से 1 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इसके अलावा करीब 11 ग्राम सोना, 375 ग्राम चांदी और 1121 अमेरिकी डॉलर भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने अयोध्या के एक योग केंद्र से ‘रामराज्य कोष’ लिखे पेटीएम क्यूआर कोड वाले दान बॉक्स को भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि अविनाश शुक्ला पिछले करीब दस वर्षों से इसी केंद्र में रह रहा था।

गौरतलब है कि राम मंदिर के दान में कथित गबन का मामला 7 जून को सामने आया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस अब तक इस मामले में दान गणना प्रक्रिया से जुड़े आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और जांच जारी है।

Releated Posts

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के भविष्य पर फैसला संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद प्रशासनिक बदलाव और SIT रिपोर्ट पर होगा मंथन अयोध्या।…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

राम मंदिर चंदा चोरी केस: 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर होता था पैसों का बंटवारा, मास्टरमाइंड ने पुलिस को दिखाई जगह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जांच में VIP दर्शन नेटवर्क, अवैध वसूली और मंदिर कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से जुड़े…

ByByHindustan Mirror News Jul 3, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की सख्त प्रतिक्रिया, दोषियों को कठोर सजा देने की मांग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बोले— यह घटना करोड़ों रामभक्तों की आस्था पर आघात, पारदर्शी व्यवस्था और निष्पक्ष जांच…

ByByHindustan Mirror News Jul 3, 2026

अयोध्या: बच्ची को बचाने उतरीं पांच महिलाएं सरयू में डूबीं, तीन की मौत, दो की तलाश जारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा गांव की दर्दनाक घटना, बचाव के प्रयास में चली गई…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top