• Home
  • Delhi
  • कुबेरेश्वर धाम के पं. प्रदीप मिश्रा पर धोखाधड़ी के आरोप, गुमला कोर्ट में 420 का केस दर्ज
Image

कुबेरेश्वर धाम के पं. प्रदीप मिश्रा पर धोखाधड़ी के आरोप, गुमला कोर्ट में 420 का केस दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा एक नए विवाद में फंसते दिखाई दे रहे हैं। झारखंड के गुमला स्थित तपेश्वर महाकात सेवा ट्रस्ट की ओर से उनके खिलाफ कथित रूप से 36 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है। ट्रस्ट के सचिव मनोज राम विश्वकर्मा और संजय राम विश्वकर्मा ने जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में परिवाद पत्र दाखिल कर पंडित प्रदीप मिश्रा सहित नौ लोगों को आरोपी बनाया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गुमला जिले के सिसई क्षेत्र के मुरगू गांव में 11 मई से 17 मई तक कथा का आयोजन होना था। इसके लिए पं. प्रदीप मिश्रा के भांजे समीर शुक्ला से बातचीत कर 51 लाख रुपये का करार हुआ था, जिसमें से एडवांस भुगतान भी कर दिया गया था। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। बाद में ट्रस्ट ने नई तारीख तय करने का आग्रह किया, पर आरोपियों की ओर से लगातार टालमटोल की गई और अंततः मना कर दिया गया।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि 15 मई 2025 को वे सीहोर पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि एडवांस राशि जमा है, लेकिन कथा की लंबी सूची के कारण समय नहीं दिया जा सकता। बाद में समीर शुक्ला और रंजीता वर्मा ने कथित रूप से कॉन्फ्रेंस कॉल पर कहा कि जमा पैसा रंजीता वर्मा का है और ट्रस्ट का कोई भुगतान दर्ज नहीं है। साथ ही ट्रस्ट सदस्यों को धमकी दी गई कि अगर वे आगे संपर्क या कोई बात फैलाते हैं, तो उनके खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा।

ट्रस्ट ने इसे गंभीर आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न बताते हुए मामला दर्ज कराया है। अब गुमला कोर्ट में यह केस विचाराधीन है, और कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा व उनकी टीम पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Releated Posts

तीन दिन, 15 वन-टू-वन बैठकें और दुनिया ने देखी ‘मोदी डिप्लोमेसी’

नई दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति, आतंकवाद से लेकर पश्चिम एशिया संकट तक साझा रुख; भारत-चीन संबंधों में…

ByByHindustan Mirror News Sep 13, 2026

एक फ्रेम में मोदी-पुतिन और जिनपिंग, ब्रिक्स में दिखी ‘केमिस्ट्री’

साझा सहमति बनाने में भारत की अहम भूमिका, घंटों चली मैराथन बातचीत के बाद बनी सहमति नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

ईरान से दोस्ती, खाड़ी देशों से साझेदारी; BRICS में दिखी भारत की संतुलित कूटनीति

पश्चिम एशिया के तनाव के बीच मोदी-पेजेश्कियान मुलाकात से चाबहार और INSTC पर नजर, अमेरिका-इजरायल के साथ भी…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

ब्रिक्स के मंच से पुतिन का G7 पर तंज, बोले- हम 40 फीसदी हैं, वे हमसे कम

रूसी राष्ट्रपति ने कहा- दुनिया बदल रही है, नए ग्रोथ इंजन बन रहे; ब्रिक्स कारोबार और साझेदारी का…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *