• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में 14 सितंबर को होगी CDS, NDA एवं एनए परीक्षा-2025
Image

अलीगढ़ में 14 सितंबर को होगी CDS, NDA एवं एनए परीक्षा-2025

09 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में 3866 परीक्षार्थी होंगे शामिल

अलीगढ़, 12 सितम्बर 2025। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली द्वारा आगामी रविवार 14 सितम्बर को जिले में सीडीएस परीक्षा-2025, एनडीए एवं एनए परीक्षा-2025 का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई, जिसमें संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए गए।

एडीएम सिटी ने बताया कि परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 11 बजे तक, दूसरी पाली 12:30 से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिले में कुल 09 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3866 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिविल लाइन, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं जिला आबकारी अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

एडीएम सिटी ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और केवल आवश्यक सामग्री ही साथ लाएं। सभी परीक्षार्थियों को चेकिंग और फ्रैस्किंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने पुलिस, नगर निगम, चिकित्सा, अग्निशमन, रोडवेज, रेलवे, विद्युत एवं शिक्षा विभाग को विशेष निर्देश दिए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, सफाई, चिकित्सा सुविधा, परिवहन, अग्निशमन एवं विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था की गई है। वहीं गोपनीय सामग्री की सुरक्षा के लिए कोषागार में डबल लॉक व्यवस्था लागू की गई है।

निर्धारित परीक्षा केंद्र
  1. श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय
  2. श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज
  3. श्री गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज
  4. एसएमबी इंटर कॉलेज
  5. धर्म समाज महाविद्यालय
  6. श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय
  7. बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज
  8. रतन प्रेम गर्ल्स डीएवी इंटर कॉलेज
  9. डीएवी इंटर कॉलेज

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *