• Home
  • Delhi
  • केंद्र सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई मंत्रालयों में नियुक्तियां

केंद्र सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई मंत्रालयों में नियुक्तियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर शीर्ष स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों का फेरबदल करते हुए मंत्रालयों और विभागों में अहम बदलाव किए हैं। इस फेरबदल के तहत एक दर्जन से ज़्यादा आईएएस अधिकारियों को नए पदों पर नियुक्त किया गया है। कई मंत्रालयों में सचिव स्तर के अधिकारी बदले गए हैं, वहीं कुछ को विशेष कार्य अधिकारी (OSD) और विशेष सचिव के पदों पर पदोन्नत किया गया है।

अलका उपाध्याय बनीं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सचिव

इस फेरबदल के तहत वरिष्ठ IAS अधिकारी अलका उपाध्याय को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में सचिव बनाया गया है। उनके कार्यकाल से आयोग की कार्यप्रणाली में और अधिक सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

रजित पुन्हानी को मिला FSSAI का जिम्मा

केंद्र सरकार ने IAS रजित पुन्हानी को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) का CEO नियुक्त किया है। खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है।

देबाश्री मुखर्जी बनीं कौशल विकास सचिव

अनुभवी अधिकारी देबाश्री मुखर्जी को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। उनसे देशभर में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों को और तेज़ी से लागू करने की उम्मीद है।

बंदरगाह और गंगा संरक्षण विभाग में नई नियुक्तियां

सरकार ने विजय कुमार को बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में OSD नियुक्त किया है। वहीं, वीएल कांथा राव को नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। गंगा सफाई और जल प्रबंधन की चुनौतियों से निपटने में यह पद बेहद अहम है।

रक्षा मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय में नई जिम्मेदारियां

सुकृति लिखी को रक्षा मंत्रालय के भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग में विशेष कार्य अधिकारी (OSD) नियुक्त किया गया है। वहीं, रंजना चोपड़ा को जनजातीय कार्य मंत्रालय में OSD के तौर पर तैनात किया गया है।

कृषि, डेयरी और न्याय विभाग में बदलाव

नरेश पाल गंगवार को पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य पालन मंत्रालय का सचिव बनाया गया है। साथ ही, नीरज वर्मा को न्याय विभाग में OSD नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय प्राधिकरण और पीएमओ में पदोन्नति

रोली सिंह को राष्ट्रीय प्राधिकरण (रासायनिक हथियार सम्मेलन) की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। वहीं, आतिश चंद्रा को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में विशेष सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।

खान मंत्रालय और मानक ब्यूरो में नई तैनाती

पीयूष गोयल को खान मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, संजय गर्ग को भारतीय मानक ब्यूरो का नया OSD बनाया गया है।

केंद्रीय सतर्कता आयोग में त्रिशालजीत सेठी को मिली जिम्मेदारी

इस फेरबदल में एक और अहम फैसला लिया गया है। त्रिशालजीत सेठी को केंद्रीय सतर्कता आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है। यह पद भ्रष्टाचार निरोधक नीतियों और सतर्कता से जुड़े मामलों में बेहद महत्वपूर्ण है।

Releated Posts

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

मोदी-योगी की एक घंटे से ज्यादा बैठक, यूपी के चुनावी समीकरणों पर मंथन

राज्यसभा की 10 सीटों से लेकर 2027 विधानसभा चुनाव तक रणनीति पर चर्चा, संगठन की तैयारियों और सरकार-पार्टी…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

चुनाव आयोग की अहम बैठक में SIR पर कई फैसले, दिल्ली-महाराष्ट्र में बढ़ी दावे-आपत्तियों की समयसीमा

BLO घर-घर जाकर जुटाएंगे दस्तावेज, ECINET की समीक्षा के लिए बनेगी विशेषज्ञ समिति; बैठकों का एजेंडा पहले से…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *