• Home
  • Delhi
  • एक फ्रेम में मोदी-पुतिन और जिनपिंग, ब्रिक्स में दिखी ‘केमिस्ट्री’
Image

एक फ्रेम में मोदी-पुतिन और जिनपिंग, ब्रिक्स में दिखी ‘केमिस्ट्री’

साझा सहमति बनाने में भारत की अहम भूमिका, घंटों चली मैराथन बातचीत के बाद बनी सहमति

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। भारत में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक साथ सामने आई तस्वीर ने वैश्विक कूटनीति में खासा ध्यान खींचा। तस्वीर में पीएम मोदी दोनों नेताओं का हाथ थामे नजर आए। तीनों नेताओं के बीच दिखा सहज तालमेल ब्रिक्स के बदलते समीकरणों और भारत की सक्रिय कूटनीतिक भूमिका की चर्चा का केंद्र बन गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित शिखर सम्मेलन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। एक तस्वीर में वह पुतिन और जिनपिंग के साथ दिखाई दिए, जबकि दूसरी तस्वीर में पुतिन के साथ चलते और मुस्कुराते नजर आए। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बातचीत के दौरान भी पुतिन उनके पास खड़े दिखाई दिए। पिछले तीन वर्षों में मोदी, पुतिन और जिनपिंग की यह तीसरी मुलाकात बताई जा रही है।

ब्रिक्स सम्मेलन ऐसे समय हुआ, जब रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में जारी तनाव, होर्मुज स्ट्रेट से जुड़ा संकट और अमेरिका की व्यापार एवं टैरिफ नीतियों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था दबाव में है। सम्मेलन में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम समेत कई देशों के प्रमुख शामिल हुए।

सुबह चार बजे तक चली बातचीत

ब्रिक्स देशों के बीच विभिन्न मुद्दों पर मतभेद के बावजूद भारत ने साझा सहमति बनाने के लिए लंबी बातचीत का नेतृत्व किया। सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब चार बजे तक चली मैराथन वार्ता में अलग-अलग मतों को साधने की कोशिश की गई। पश्चिम एशिया के मौजूदा संकट के बीच ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों के बीच संतुलन बनाना भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक चुनौती थी।

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता की थीम ‘बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी’ रखी गई है। सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस समेत विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रमुखों की मौजूदगी ने इसकी वैश्विक अहमियत और बढ़ा दी।

Releated Posts

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनों के 57 स्टेशनों पर आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे गेट

10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर DMRC का फैसला, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था; यात्रियों को…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026
1 Comments Text
  • g2grich888app says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Downloaded the app and immediately noticed how polished everything is. The loading times are barely there and I get notified about cool bonuses right on time. Customer service replied to my quick question in under five minutes with a smile. This is exactly what I needed for my commute. g2grich888app
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *