• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा क्षेत्र में किए ऐतिहासिक बदलावों की शुरुआत
Image

अलीगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा क्षेत्र में किए ऐतिहासिक बदलावों की शुरुआत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 26 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, 26 मई 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक बदलाव और गुणवत्ता में सुधार हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों की कड़ी में सोमवार को लोक भवन, लखनऊ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया।

कार्यक्रम की प्रमुख उपलब्धियों में ‘निपुण प्लस एप’ के माध्यम से ‘निपुण प्लस स्पॉट असेसमेंट योजना’ की शुरुआत शामिल रही। यह योजना कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों की बौद्धिक क्षमता के मूल्यांकन का सशक्त माध्यम बनेगी। इससे छात्रों की समझ का विश्लेषण कर उनके लिए आवश्यक शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराया जा सकेगा। यह पहल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी।

इस भव्य आयोजन का सजीव प्रसारण अलीगढ़ के कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में भी किया गया, जिसमें जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 8 तक के छात्रों को दो जोड़ी यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्कूल बैग, स्वेटर एवं स्टेशनरी के लिए प्रति छात्र ₹1200 की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके अभिभावकों के खातों में स्थानांतरित की।

मुख्यमंत्री ने 3300 करोड़ रुपये की लागत से बनी विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें प्रमुख रूप से:

  • 43 मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय
  • 66 मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालयों का शिलान्यास
  • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में उच्चीकृत भवनों एवं छात्रावासों का लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा को डिजिटल बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया:

  • मुख्यमंत्री राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान में एजुकेशनल ब्रॉडकास्टिंग स्टूडियो
  • 5258 विद्यालयों में आईसीटीसी लैब
  • 503 पीएम श्री विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी
  • 7409 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की शुरुआत

कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51,667 शिक्षकों को सम्मानित कर टैबलेट वितरित किए गए। साथ ही शैक्षणिक पुस्तकों ‘सारथी’ एवं ‘अनुरूपण’ का विमोचन भी किया गया।

सीएसआर फंड से ₹150 करोड़ की सहायता देने पर ओएनजीसी को 5 मॉडल कम्पोजिट विद्यालयों के निर्माण हेतु सम्मानित किया गया।

अलीगढ़ को मिली बड़ी सौगातें

प्रदेश के गन्ना विकास एवं जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने अलीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की शिक्षा परंपरा विश्व की सबसे प्राचीन रही है। उन्होंने कहा कि 1000 वर्षों के दौरान शिक्षा व्यवस्था का पतन हुआ, लेकिन अब फिर से भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है।

उन्होंने जिले को मिली सौगातों का उल्लेख करते हुए बताया:

  • ₹30 करोड़ की लागत से गनियावली (अतरौली) में मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय का निर्माण
  • ₹1.40 करोड़ से बहराबाद में मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय
  • 06 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का उच्चीकरण
  • 98% कायाकल्प कार्य पूर्ण, जिससे प्रदेश में प्रथम स्थान
  • निपुण भारत मिशन में अलीगढ़ को पांचवां स्थान
  • 251 परिषदीय और 22 पीएम श्री विद्यालयों में स्मार्ट क्लास
  • ₹13 करोड़ से शासकीय विद्यालयों में फर्नीचर की आपूर्ति
  • ₹3 करोड़ से एलमपुर में स्मार्ट स्कूल का निर्माण (नगर निगम के सहयोग से)

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए ये लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन लाएंगे।

इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं:

  • सांसद श्री अनूप प्रधान
  • विधायक बरौली ठा. जयवीर सिंह
  • विधायक कोल श्री अनिल पाराशर
  • विधायक छर्रा ठा. रविंद्रपाल सिंह
  • विधायक इगलास श्री राजकुमार सहयोगी
  • एमएलसी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह
  • प्रो. तारिक मंसूर, चौधरी ऋषिपाल सिंह
  • जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह
  • भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णपाल लाला
  • शिवनारायण शर्मा भाजपा, महामंत्री
  • जिलाधिकारी संजीव रंजन
  • एसएसपी संजीव सुमन
  • नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा
  • सीडीओ प्रखर कुमार सिंह
  • गौरव शर्मा उपाध्यक्ष
  • बीएसए राकेश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य जन।

सम्मान समारोह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, धनीपुर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *