• Home
  • Delhi
  • सचिवालय में नहीं, खेत पर होगी खेती की बात: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Image

सचिवालय में नहीं, खेत पर होगी खेती की बात: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बाराबंकी/लखनऊ,। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खेती का भविष्य अब सचिवालय के कमरों में बैठकर नहीं, बल्कि खेतों में जाकर किसानों से संवाद कर तय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में कृषि योजनाएं फाइलों तक सीमित रहती थीं और नीतियां कागजों पर बनती थीं, लेकिन वर्तमान सरकार किसानों की वास्तविक समस्याओं को समझने के लिए सीधे खेतों तक पहुंच रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बाराबंकी जनपद के दौलतपुर ग्राम में पद्मश्री से सम्मानित प्रगतिशील किसान राम सरन वर्मा के फार्म पर आयोजित “प्रगतिशील किसान सम्मेलन” एवं “खेती की बात खेत पर” कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने रबी सत्र की किसान पाठशाला 8.0 का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किसानों से सीधे संवाद करते हुए प्रदेश में कृषि क्षेत्र में हो रही प्रगति पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने बहुफसली खेती, आधुनिक तकनीकी नवाचार, पारदर्शी एमएसपी व्यवस्था और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसान आत्मनिर्भर बने और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करे।

कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही प्रदर्शनी में उन्नत किस्मों की फसलें, सब्जियां, आधुनिक कृषि यंत्र और एफपीओ आधारित नवाचारों का अवलोकन किया गया। मुख्यमंत्री ने दौलतपुर की उन्नत खेती को प्रदेश के अन्य जनपदों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *