• Home
  • Uncategorized
  • मुख्यमंत्री योगी और RSS सरकार्यवाह होसबाले ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
Image

मुख्यमंत्री योगी और RSS सरकार्यवाह होसबाले ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 25 अप्रैल: 2025,

योगी आदित्यनाथ और दत्तात्रेय होसबाले ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने CMS गोमतीनगर विस्तार में आयोजित ‘गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 5.0’ कार्यकर्ता सम्मान समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के साथ भगवान धनवंतरी, भारत माता, गुरु गोरखनाथ और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया।

स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवा में अहम भूमिका निभाने वाली कई विभूतियों को सम्मानित किया गया। इन्हीं में एक नाम POCT GROUP के चेयरमैन सौरभ गर्ग का भी है। POCT ग्रुप उत्तर प्रदेश में डायग्नोस्टिक और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है, जिससे आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही हैं।

“केवल पैसे कमाने वाले चिकित्सक न बनें” – दत्तात्रेय होसबाले का संदेश

RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने अपने उद्बोधन में कहा, “हम हिंदू राष्ट्र नहीं बना रहे, वह तो पहले से है। हमारी कोशिश है कि लोगों को उनके आचरण, विचार और संस्कार से हिंदू बनाया जाए।”

उन्होंने आगे कहा कि समाज को उन चिकित्सकों के प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए जो सुदूर क्षेत्रों में जाकर निःस्वार्थ सेवा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चिकित्सकों को केवल पैसे कमाने की बजाय सेवा भाव से कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में सेवा और समर्पण का भाव रहा प्रमुख

पूरे कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। यह आयोजन न केवल एक सम्मान समारोह था, बल्कि यह यह भी दिखाता है कि समाज में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में समर्पण भाव से काम करने वालों को अब उचित मंच और मान्यता मिल रही है।

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top