• Home
  • UP
  • मुख्यमंत्री योगी ने 30 साल बाद लोनिवि अभियंताओं के वित्तीय अधिकार बढ़ाए
Image

मुख्यमंत्री योगी ने 30 साल बाद लोनिवि अभियंताओं के वित्तीय अधिकार बढ़ाए

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अभियंताओं के वित्तीय अधिकारों में तीन दशक बाद बड़ी बढ़ोतरी की है। अब मुख्य अभियंता 10 करोड़ रुपये, अधीक्षण अभियंता 5 करोड़ रुपये और अधिशासी अभियंता 2 करोड़ रुपये तक के कार्य स्वीकृत कर सकेंगे। पहले यह सीमा क्रमशः 2 करोड़, 1 करोड़ और 40 लाख रुपये थी। इस फैसले से परियोजनाओं की तकनीकी स्वीकृति में होने वाली देरी खत्म होगी और अनुबंध प्रक्रिया तेज होगी।

वित्तीय अधिकारों का निर्धारण 1995 में हुआ था, जबकि निर्माण लागत में अब तक पांच गुना से अधिक वृद्धि हो चुकी है। समीक्षा बैठक में बताया गया कि लागत 5.52 गुना बढ़ने के बावजूद अधिकार पुराने स्तर पर थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बदलाव से अधिकारियों की स्वायत्तता बढ़ेगी और छोटे कार्यों की स्वीकृति तेजी से हो सकेगी। साथ ही सहायक अभियंताओं को भी सीमित दायरे में टेंडर और छोटे कार्य स्वीकृत करने के अधिकार दिए जाएंगे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अभियंता सेवा नियमावली 1990 में संशोधन के निर्देश दिए हैं। नई नियमावली के तहत विद्युत एवं यांत्रिक संवर्ग की सेवा संरचना, पदोन्नति व्यवस्था और वेतनमान पुनर्गठित किए जाएंगे। पहली बार मुख्य अभियंता (स्तर-एक) का नया पद बनाया गया है, जबकि मुख्य अभियंता (स्तर-दो) और अधीक्षण अभियंता के पद भी बढ़ाए गए हैं। पदोन्नति और वेतनमान को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप पारदर्शी रूप से परिभाषित किया गया है।

Releated Posts

बाल्टी छूने पर दलित किशोर को मुर्गा बनाकर पीटा, जूते में पिलाया पानी, चार पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कानपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सचेंडी…

ByByHindustan Mirror News May 17, 2026

लखनऊ में अवैध चैंबरों पर बुलडोजर एक्शन, विरोध के बीच वकीलों पर लाठीचार्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ हाईकोर्ट के आदेश पर 240 अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई लखनऊ में रविवार को…

ByByHindustan Mirror News May 17, 2026

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: रिन्द नदी में डूबे छह दोस्त, चार की मौत से गांव में पसरा मातम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, दो युवकों को बचाया गया…

ByByHindustan Mirror News May 17, 2026

POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे भगीरथ को बड़ा झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कोर्ट ने 29 मई तक भेजा जेल, हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद पुलिस…

ByByHindustan Mirror News May 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top