• Home
  • अलीगढ
  • मुख्यमंत्री योगी ने किया मिशन शक्ति-5.0 का शुभारंभ
Image

मुख्यमंत्री योगी ने किया मिशन शक्ति-5.0 का शुभारंभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 20 सितम्बर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति-5.0 का शुभारंभ लोक भवन लखनऊ से किया। इस अवसर पर उन्होंने 1647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया और उनसे संबंधित एसओपी पुस्तिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनआईसी केंद्रों पर दिखाया गया जिसे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने देखा।

महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण और अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भारत का उत्तर प्रदेश बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। 2017 में श्रमशक्ति में महिलाओं की भागीदारी 14 प्रतिशत थी, जो 2023 में बढ़कर 36 प्रतिशत हो चुकी है। बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई, कौशल विकास, रोजगार और विवाह तक की जिम्मेदारी सरकार उठा रही है। मिशन शक्ति के अंतर्गत डार्क स्पॉट चिन्हित कर एंटी रोमियो स्क्वाड गठित किए गए, पिंक बूथ, वन स्टॉप सेंटर और महिला पुलिस बीट स्थापित कर सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

महिला सशक्तिकरण योजनाओं का विस्तार

सीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र मिशन शक्ति के इंजन बने हैं। महिलाओं को आजीविका मिशन से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराया गया है। प्रदेश में 2 लाख से अधिक ‘लखपति दीदी’ और 40 हजार बीसी सखियां आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी हैं। कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई योजना, सामूहिक विवाह योजना और पेंशन जैसी योजनाएं बेटियों व महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच बनी हैं।

पुलिस बल में महिलाओं की बढ़ी संख्या

योगी ने बताया कि मिशन शक्ति-5.0 का संचालन 22 सितम्बर से 24 दिसम्बर तक होगा। इस दौरान पुलिस अधिकारी महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस बल में महिलाओं की संख्या 10 हजार से बढ़कर 44 हजार से अधिक हो चुकी है। हर भर्ती में 20% महिलाओं को शामिल किया जा रहा है। हाल की भर्ती में 12,044 महिलाओं का चयन हुआ है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

अलीगढ़ में आयोजित प्रसारण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रो. तारिक मंसूर, विधायक मुक्ता संजीव राजा, राजकुमार सहयोगी, अनिल पाराशर, महापौर प्रशांत सिंघल, मंडलायुक्त संगीता सिंह, डीआईजी प्रभाकर चौधरी, डीएम संजीव रंजन, एसएसपी नीरज कुमार जादौन समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *