• Home
  • UP
  • 22 जून को अलीगढ़ आएंगे मुख्यमंत्री योगी, 500 करोड़ की परियोजनाओं की दे सकते हैं सौगात
Image

22 जून को अलीगढ़ आएंगे मुख्यमंत्री योगी, 500 करोड़ की परियोजनाओं की दे सकते हैं सौगात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

आरएमपीएसयू, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 22 जून को अलीगढ़ दौरे का प्रस्ताव है। हालांकि शासन स्तर से आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासन को मौखिक सूचना मिलते ही तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शुक्रवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण भी किया।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से आईटीएम परिसर पहुंचेंगे और वहां से खैर रोड स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) का निरीक्षण करेंगे। विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ वह नौरंगीलाल इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी दौरा कर सकते हैं। इसके बाद कलक्ट्रेट में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक प्रस्तावित है।

500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण संभव

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान 500 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किए जाने की संभावना है। इनमें क्वार्सी फ्लाईओवर, नौरंगीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा स्मार्ट सिटी की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हो सकती हैं। नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए), आवास विकास परिषद सहित अन्य विभागों से परियोजनाओं का विवरण पहले ही एकत्र किया जा चुका है।

पीडब्ल्यूडी की 2256 करोड़ की कार्ययोजना पर भी होगी चर्चा

मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों के साथ लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा बैठक भी करेंगे। इस दौरान जिले की प्रमुख सड़कों, पुलों और अन्य आधारभूत ढांचा परियोजनाओं से जुड़े करीब 2256 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी की संभावना है।

प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलीगढ़ आगमन की भी तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री स्वयं विकास परियोजनाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

#YogiAdityanath #AligarhVisit #DevelopmentProjects #RMPSU #UttarPradesh

Releated Posts

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ नितिन नवीन ने संगठन में एकजुटता और सामाजिक संतुलन पर दिया जोर

लखनऊ दौरे में सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम, संघ और सहयोगी दलों से मुलाकात कर भाजपा अध्यक्ष ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के भविष्य पर फैसला संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद प्रशासनिक बदलाव और SIT रिपोर्ट पर होगा मंथन अयोध्या।…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top