• Home
  • Delhi
  • SSC CGL री-एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी, 9 अक्तूबर से एडमिट कार्ड उपलब्ध
Image

SSC CGL री-एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी, 9 अक्तूबर से एडमिट कार्ड उपलब्ध

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने सीजीएल टियर-1 री-एग्जाम 2025 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अब एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर सिटी स्लिप दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, री-एग्जाम का आयोजन 14 अक्तूबर 2025 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। वहीं, एडमिट कार्ड 9 अक्तूबर से उपलब्ध होंगे। सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी देती है ताकि उम्मीदवार यात्रा की तैयारी कर सकें, लेकिन परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड आवश्यक होगा।

यह री-एग्जाम इसलिए करवाया जा रहा है क्योंकि 26 सितंबर 2025 को मुंबई के एक परीक्षा केंद्र पर आग लगने की वजह से परीक्षा बाधित हो गई थी। इसके अलावा, 12 से 26 सितंबर के बीच कुछ अन्य केंद्रों पर तकनीकी समस्याओं की भी शिकायतें मिली थीं। एसएससी ने इन प्रभावित उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया है। उम्मीदवार वेबसाइट पर यह भी चेक कर सकते हैं कि वे री-एग्जाम के लिए एलिजिबल हैं या नहीं।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *