• Home
  • नई दिल्ली
  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग में बम की सूचना से हड़कंप, जांच में निकले कपड़े
Image

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग में बम की सूचना से हड़कंप, जांच में निकले कपड़े

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 3 मई : 2025,

सुबह 8 बजे मिली कॉल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने चलाया सघन तलाशी अभियान

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस को गेट नंबर 8, अजमेरी गेट के पास एक लावारिस नीले रंग के सूटकेस में बम होने की सूचना मिली। कॉल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और दिल्ली पुलिस के साथ-साथ बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गया।

डीसीपी (रेलवे) केपीएस मल्होत्रा ने जानकारी दी कि यह कॉल सुबह 8 बजे प्राप्त हुई थी, जिसमें लावारिस बैग में बम होने की आशंका जताई गई थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने रेलवे स्टेशन को घेर लिया और आधुनिक उपकरणों की मदद से तलाशी अभियान चलाया।

बैग में केवल कपड़े मिले, कोई विस्फोटक नहीं

करीब घंटे भर चले सर्च ऑपरेशन के बाद बम निरोधक दस्ते ने लावारिस बैग की जांच की, जिसमें केवल कपड़े पाए गए। किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद क्षेत्र को सुरक्षित घोषित कर दिया गया।

दिल्ली में लगातार मिल रही हैं फर्जी बम की धमकियाँ

गौरतलब है कि इससे पहले भी राजधानी दिल्ली में कई बार इस तरह की फर्जी बम की धमकियाँ दी जा चुकी हैं। 21 अप्रैल को भी दिल्ली के द्वारका, नजफगढ़ और कापसहेड़ा स्थित एसडीएम कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सूचना मिलते ही संबंधित थानों की पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे थे और गहन तलाशी अभियान चलाया गया था। घंटों की तलाशी के बाद वहां भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई थी।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, फर्जी कॉल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

लगातार मिल रही इन झूठी धमकियों से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। दिल्ली पुलिस ने फर्जी कॉल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Releated Posts

28 सितंबर से बैंक हड़ताल की तैयारी, वित्त मंत्रालय ने बातचीत से समाधान का दिया सुझाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : पांच दिन तक प्रभावित हो सकता है बैंकिंग कामकाज, 30 सितंबर की हाफ-इयरली क्लोजिंग…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

ब्रिक्स समिट: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति, ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक मुद्दों…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

7.8% GDP ग्रोथ से भारत ने चौंकाया, बाहरी झटकों के बीच भी अर्थव्यवस्था की रफ्तार कायम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तेल संकट, जियोपॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल ट्रेड की अनिश्चितता के बावजूद पहली तिमाही में…

ByByHindustan Mirror News Sep 1, 2026

नेपाल बाढ़ में बचाए गए 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे, 320 अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्रालय ने बताया- 400 भारतीय चीन की तरफ सुरक्षित, राहत-बचाव अभियान तेज; जयशंकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *