• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का प्रवास, सीएम योगी 20 अप्रैल को कर सकते हैं मुलाकात
Image

अलीगढ़ में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का प्रवास, सीएम योगी 20 अप्रैल को कर सकते हैं मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 17 अप्रैल: 2025,

17 से 21 अप्रैल तक केशव सेवाधाम में रहेंगे संघ प्रमुख

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर संघचालक मोहन भागवत 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मथुरा रोड स्थित केशव सेवाधाम में प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह ब्रज और मेरठ प्रांत के संघ पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे और स्थानीय शाखाओं में भी भाग लेंगे।

20 अप्रैल को अलीगढ़ आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, 20 अप्रैल की दोपहर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ पहुंच सकते हैं। हालांकि, फिलहाल उनके आगमन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालातों पर वह संघ प्रमुख मोहन भागवत से चर्चा कर सकते हैं।

वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर हो सकती है चर्चा

राज्य में हाल ही में वक्फ संपत्तियों को लेकर उठे विवाद, राणा सांगा पर की गई टिप्पणी को लेकर उपजा राजनीतिक तनाव जैसे मुद्दे इन दिनों सुर्खियों में हैं। इन परिस्थितियों में संघ प्रमुख और मुख्यमंत्री के बीच संवाद को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

संघ शाखाओं में भाग लेंगे मोहन भागवत

संघ प्रमुख अलीगढ़ प्रवास के दौरान दो प्रमुख शाखाओं – एचबी इंटर कॉलेज में प्रभात शाखा और पंचनगरी स्थित भगत सिंह शाखा में शामिल होंगे। इन शाखाओं में चयनित स्वयंसेवकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे संघ प्रमुख के सामने अनुशासित और प्रभावशाली प्रस्तुति दे सकें। इन शाखाओं में केवल नियमित और चयनित स्वयंसेवकों को ही प्रवेश मिलेगा, जिनके लिए प्रवेश पत्र तैयार कराए जा रहे हैं।

गोरखनाथ पीठ और संगठन के पदाधिकारियों से भी हो सकती है भेंट

गोरखनाथ पीठ से जुड़े एवं विश्व हिंदू रक्षा परिषद के मंडल अध्यक्ष संजय चौहान ने जानकारी दी कि पहले अलीगढ़ मंडल कार्यालय के उद्घाटन के समय मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया था, लेकिन व्यस्तता के चलते वे नहीं आ सके थे। इस बार उनके आगमन की संभावना को लेकर संगठन में उत्साह है। ऐसे में सीएम योगी के संघ प्रमुख के अलावा संगठन के अन्य पदाधिकारियों से भी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Releated Posts

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top