• Home
  • अलीगढ
  • सीएम योगी का निर्देश: पात्र मतदाता न छूटें, फर्जी वोटरों पर कड़ी नजर
Image

सीएम योगी का निर्देश: पात्र मतदाता न छूटें, फर्जी वोटरों पर कड़ी नजर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगरा मंडल की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की समीक्षा बैठक में चुनावी सूची की सत्यता पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों और भाजपा संगठन पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में शामिल न हो। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सूची का नियमित अपडेट भर नहीं, बल्कि उसकी शुद्धता ही मजबूत लोकतंत्र की असली नींव है।

मंडलायुक्त कार्यालय में हुई बैठक में सीएम ने कहा कि जिन नामों पर संदेह है उनकी गहन जांच कराई जाए। उन्होंने बूथ लेवल एजेंट (BLA) की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए संगठन के पदाधिकारियों, बीएलए और बूथ कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से नियमित संवाद स्थापित करने की सलाह दी।

सीएम योगी ने निर्देशित किया कि टोलियां बनाकर प्रत्येक बूथ की सूक्ष्म पड़ताल की जाए। प्रत्येक बूथ पर बीएलए भेजे जाएं और मतदाताओं के मिलते-जुलते नाम, वल्दियत तथा अन्य विवरणों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फर्जी वोटरों पर विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गणना प्रपत्र 11 दिसंबर तक जमा किए जाएंगे, जिसके बाद दावे–आपत्तियां आमंत्रित होंगी। उन्होंने अधिकारियों को पूरी तत्परता से काम करते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *