• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • शंकराचार्य विवाद पर सीएम योगी की प्रतिक्रिया:धर्म और राष्ट्र ही संत की असली संपत्ति
Image

शंकराचार्य विवाद पर सीएम योगी की प्रतिक्रिया:धर्म और राष्ट्र ही संत की असली संपत्ति

लखनऊ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के स्नान को लेकर हुआ विवाद अब भी चर्चा में बना हुआ है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बिना किसी व्यक्ति विशेष पर निशाना साधे संतों, योगियों और सन्यासियों की भूमिका और उनके मूल सिद्धांतों को स्पष्ट शब्दों में रखा।

धर्म और राष्ट्र से ऊपर कुछ नहीं : सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक योगी, संत या सन्यासी के लिए धर्म और राष्ट्र से बढ़कर कुछ भी नहीं होता। उसकी कोई व्यक्तिगत संपत्ति नहीं होती। एक संत के लिए धर्म ही उसकी संपत्ति है और राष्ट्र उसका स्वाभिमान। उन्होंने कहा कि जो लोग धर्म के विरुद्ध आचरण करते हैं, उनसे समाज को सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि कुछ तत्व धर्म की आड़ में सनातन परंपरा को कमजोर करने की साजिश रच सकते हैं।

प्रयागराज में दिखी सामाजिक समरसता

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज माघ मेले का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां सामाजिक समरसता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण देखने को मिला है। संतों की तपस्या और आशीर्वाद से श्रद्धालुओं का सम्मान बढ़ा है और आस्था को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि यह समय गुलामी की मानसिकता से मुक्त होने का है और आज देश में सनातन परंपरा अपने गौरव के साथ आगे बढ़ रही है।

अयोध्या और काशी का बदला हुआ स्वरूप

सीएम योगी ने अयोध्या और काशी का उदाहरण देते हुए कहा कि आज अयोध्या में विशाल सनातन पताका फहरा रही है। वहीं काशी विश्वनाथ धाम में स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने बताया कि दस वर्ष पहले जहां एक साथ दस लोग भी दर्शन नहीं कर पाते थे, आज वहां प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

सोनीपत दौरे पर बोले सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोनीपत के मुरथल स्थित नागे बाबा मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि भारत की सनातन विरासत में नाथ पंथ प्राचीनतम उपासना परंपराओं में से एक है, जिसने समाज को जीवन जीने की नई दिशा और प्रेरणा दी है।

Releated Posts

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *