• Home
  • बिहार
  • पटना: पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर पटना में बवाल, कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं में लाठी-डंडों से मारपीट
Image

पटना: पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर पटना में बवाल, कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं में लाठी-डंडों से मारपीट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता के खिलाफ अपशब्द कहे जाने पर बिहार में राजनीतिक तनाव गहराता जा रहा है। इसको लेकर जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन और केस दर्ज हुए हैं। 29 अगस्त को पटना में यह विवाद बड़ा रूप ले लिया, जब बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के पास प्रदर्शन के लिए पहुंचे।

विरोध के दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद स्थिति बेकाबू हो गई और दोनों तरफ से धक्का-मुक्की, लाठी-डंडों से मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालात बिगड़ने पर इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी।

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यालय के अंदर से ईंट और पत्थर फेंके गए, यहां तक कि बंदूक दिखाकर धमकाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रधानमंत्री और उनकी मां का अपमान हर भाजपा कार्यकर्ता और बिहार का बेटा बर्दाश्त नहीं करेगा और इसका जवाब जरूर देगा।

इस पूरे घटनाक्रम से राजधानी पटना का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

Releated Posts

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पारंपरिक सीट पर प्रशांत किशोर का बड़ा उलटफेर,पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बांकीपुर से पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास, गुजरात में भाजपा और दतिया में…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

150 रुपये का विवाद बना 45 साल की कानूनी लड़ाई, 700 से अधिक पेशियां और 130 तारीखों के बाद आया फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :1981 में शुरू हुए मामले में 2026 में सुनाया गया फैसला, 75 वर्षीय दोषी को…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

पटना से बाहर शिफ्ट होंगे कोचिंग संस्थान, बनेगा आधुनिक एजुकेशन हब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : खान ग्लोबल-ज्ञान बिंदु विवाद के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला पटना। बिहार सरकार…

ByByHindustan Mirror News Jun 19, 2026

खान सर की बढ़ीं मुश्किलें: फायर सेफ्टी नियमों में खामियां, कोचिंग संस्थान को नोटिस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 15 दिनों में सुधार नहीं हुआ तो बंद हो सकता है ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ पटना।…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *