• Home
  • अलीगढ
  • ईंट भट्ठा चौकीदार की संदिग्ध मौत: तनख्वाह को लेकर विवाद, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Image

ईंट भट्ठा चौकीदार की संदिग्ध मौत: तनख्वाह को लेकर विवाद, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 10अप्रैल: 2025:अलीगढ़,

अलीगढ़, 9 अप्रैल — थाना अकराबाद क्षेत्र के अंतर्गत गंगीरी के गांव दभौरा स्थित बीडीके ईंट भट्ठा पर उस समय हड़कंप मच गया जब वहां पर चौकीदार का शव सोलर के खंभे से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 48 वर्षीय गिरप्रसाद पुत्र कुवरपाल सिंह निवासी गांव बहादुरपुर के रूप में हुई है। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि योजनाबद्ध हत्या करार दिया है और ईंट भट्ठा मालिक तथा उसके पुत्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

15 वर्षों से कर रहे थे चौकीदारी, नहीं दी गई तनख्वाह

मृतक के पुत्र धर्मवीर सिंह ने बताया कि उनके पिता करीब 15 वर्षों से बीडीके ईंट भट्ठा पर चौकीदारी का कार्य कर रहे थे। उन्हें प्रति माह ₹9500 वेतन दिया जाता था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उनकी तनख्वाह नहीं दी जा रही थी। कुल बकाया राशि ₹47,500 हो चुकी थी। जब गिरप्रसाद ने बकाया वेतन की मांग की, तो भट्ठा मालिक ने उन पर ईंट चोरी का आरोप लगाया और धमकी दी कि “तू रात में ईंट चोरी कर बेचता है।”

धमकी मिलने के दो दिन बाद मिली फांसी पर लटकी लाश

धर्मवीर के अनुसार, 9 अप्रैल की शाम को जब वह अपने पिता को खाना देने भट्ठे पर गया, तब गिरप्रसाद ने बताया कि भट्ठा मालिक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। रात करीब 11 बजे भट्ठे के मुनीम ने सूचना दी कि गिरप्रसाद ने आत्महत्या कर ली है। परिवार मौके पर पहुँचा और शव को देख रोष प्रकट किया। उन्होंने शव को पुलिस को नहीं सौंपा और जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस के समझाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस व परिजनों के बीच बयान में अंतर

एसओ सुमित गोस्वामी ने बताया कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। वहीं, सीओ छर्रा धनंजय सिंह ने कहा कि 9 अप्रैल की रात सूचना मिलने पर पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

परिजनों की मांग: हत्या के आरोप में हो कार्रवाई

मृतक के बेटे धर्मवीर ने भट्ठा मालिक और उसके बेटों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पिता की हत्या कर शव को फंदे पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है

Releated Posts

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top