हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 6 जून 2025 अलीगढ़
अलीगढ़। तहसील राजस्व बार एसोसिएशन, कोल के अधिवक्ता आज न्यायालयों का बहिष्कार करेंगे। यह निर्णय एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सिंह तेवतिया की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में लिया गया। बैठक में तहसील परिसर में महिलाओं के लिए शौचालय की समस्या पर गंभीर चर्चा की गई।
अधिवक्ताओं ने कहा कि इस समस्या को लेकर वे जून माह से प्रशासन को लगातार ज्ञापन दे रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। विजय सिंह तेवतिया ने कहा कि तहसील में आने वाली महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जो एक गंभीर मानवीय मुद्दा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो एसोसिएशन आंदोलन को और उग्र करेगा। अधिवक्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन बहिष्कार शुरू किया जाएगा।














