• Home
  • UP
  • दीपावली पर बढ़ी यात्रियों की भीड़: दिल्ली रूट पर 400 बसें और स्पेशल ट्रेनें लगायी गयीं
Image

दीपावली पर बढ़ी यात्रियों की भीड़: दिल्ली रूट पर 400 बसें और स्पेशल ट्रेनें लगायी गयीं

अलीगढ़,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दीपावली, धनतेरस और छठ पूजा के मद्देनज़र यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग और रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सतेंद्र वर्मा ने बताया कि त्योहारों पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए दिल्ली रूट पर 400 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें अलीगढ़ से कौशांबी डिपो, नोएडा और बल्लभगढ़ के लिए सबसे अधिक बसें चलाई जा रही हैं।

इसके साथ ही अलीगढ़-आगरा रूट पर 200 बसें और मथुरा, एटा व कासगंज के लिए बसों की संख्या बढ़ाई गई है। वहीं, दीपावली के बाद छठ पूजा के अवसर पर अलीगढ़ से गोरखपुर के लिए स्पेशल बसें चलाई जाएंगी, जिससे पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

दूसरी ओर, रेल यात्रियों की संख्या में भी तेज़ी से इज़ाफा हुआ है। अलीगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। दिल्ली-हावड़ा रूट की गोमती एक्सप्रेस, नंदन कानन, महानंदा, सीमांचल, महाबोधि, पूर्वा, लिच्छवी, संगम, दून, वैशाली, कैफियत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में जनरल और स्लीपर कोच पूरी तरह भर चुके हैं। यात्री अब एसी कोच में भी खड़े होकर सफर कर रहे हैं।

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने राहत देते हुए नई दिल्ली से वाया अलीगढ़ मुजफ्फरनगर तक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक चार फेरे लगाएगी। नई दिल्ली से चलकर यह ट्रेन दोपहर 3:28 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी और फिर टूंडला, कानपुर, उन्नाव, ऐशबाग, गोरखपुर, सिवान और छपरा होते हुए मुजफ्फरनगर तक जाएगी। ट्रेन में एक एसी प्रथम, चार एसी द्वितीय, 12 एसी तृतीय और दो एसएलआर डिब्बे लगाए गए हैं।

त्योहारों की इस यात्रा सीजन में बसों और ट्रेनों दोनों में भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए तैयारी तेज़ कर दी है।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *