• Home
  • अलीगढ
  • सुपारी किलिंग गिरोह का पर्दाफाश: एक करोड़ की सुपारी में शूटर समेत तीन दबोचे, दो फरार
Image

सुपारी किलिंग गिरोह का पर्दाफाश: एक करोड़ की सुपारी में शूटर समेत तीन दबोचे, दो फरार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 13 जुलाई 2025

अलीगढ़,
मडराक पुलिस ने शनिवार को एक ऐसे खतरनाक गिरोह का भंडाफोड़ किया, जो रसूखदार लोगों की सुपारी लेकर हत्या करता था और चौथ वसूली करता था। इस गिरोह ने एक प्रॉपर्टी डीलर राधे सैनी की हत्या के लिए एक करोड़ रुपये की सुपारी ली थी। इस मामले में तीन बदमाश — आरिफ, बबलू कश्यप व धर्मेंद्र शर्मा उर्फ चीनू — को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी विक्रम और रोशन फरार हैं।

जेल में बनी दोस्ती, बाहर बने खूंखार गैंग

गिरफ्तार तीनों आरोपी पहले जेल में एक साथ रह चुके हैं और वहीं इनकी आपराधिक साझेदारी शुरू हुई। इन पर हत्या, लूट और चौथ वसूली के दर्जनों मुकदमे पहले से दर्ज हैं। बबलू पर अकेले 10 से अधिक केस चल रहे हैं।

15 करोड़ की संपत्ति बना विवाद की जड़

राधे सैनी व उनके भाईयों ने जब रोशन शर्मा द्वारा सस्ते में एक दुकान की अवैध रजिस्ट्री का विरोध किया, तो रोशन ने बौखलाकर हत्या की साजिश रची। रोशन खुद भी प्रॉपर्टी डीलर है और 15 करोड़ की संपत्ति हड़पने के इरादे से शूटरों को सुपारी दी।

राधे की हत्या टली, पार्टनर पर फायरिंग

18 जून को सहारनपुर साइट पर राधे व उनके भाई को जान से मारने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने एक करोड़ रुपये से अधिक देने की बात कहकर खुद को बचाया। बाद में रुपये न मिलने पर 10 जुलाई को वीरपाल दिवाकर, जो राधे के पार्टनर व जिला पंचायत सदस्य के पति हैं, पर फायरिंग कर दी गई।

जब्त हुए हथियार और बाइक

गिरफ्तार बदमाशों से तीन देशी तमंचे, आठ कारतूस, 20,100 रुपये नकद और एक पल्सर बाइक बरामद की गई है।

पुलिस कर रही है फरार आरोपियों की तलाश

मामले में फरार विक्रम व रोशन की तलाश जारी है। पुलिस ने गिरोह के नेटवर्क और कनेक्शन खंगालने के लिए स्पेशल टीम तैनात कर दी है।

Releated Posts

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *