• Home
  • मेरठ,
  • पाकिस्तान समर्थक पोस्ट करने वालों पर शिकंजा: साइबर पुलिस ने 10 संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित किए, कई गिरफ्तार
Image

पाकिस्तान समर्थक पोस्ट करने वालों पर शिकंजा: साइबर पुलिस ने 10 संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित किए, कई गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 7 मई : 2025,

मेरठ। पाकिस्तान के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट और टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ पुलिस और खुफिया विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। साइबर सेल ने ऐसे 10 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित किए हैं जिन पर देश विरोधी सामग्री पोस्ट की गई थी। इन अकाउंट्स को बंद कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इन्हें संचालित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

भावनपुर थाना क्षेत्र के रुकनपुर गांव में रहने वाले दिलशाद ने पाकिस्तान का झंडा लेकर खड़ी एक युवती की तस्वीर अपनी व्हाट्सएप डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) में लगा ली थी। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

इसी तरह सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भी पाकिस्तान समर्थक पोस्ट करने पर सैलून संचालक जीशान और उसके यहां काम करने वाले जैद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाजपा युवा मोर्चा के महानगर महामंत्री विनोद जाटव की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के एक युवक द्वारा एयर स्ट्राइक के समर्थन में स्टेटस लगाया गया था, जिस पर इंदिरा चौक निवासी जैद ने भारत विरोधी कमेंट किए थे।

जांच में पता चला कि जैद, प्रभात नगर स्थित मयूर सैलून में काम करता है। पुलिस ने सैलून मालिक जीशान को थाने बुलाया और उसकी मदद से जैद को भी गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने स्पष्ट किया कि देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी हाल में देश की एकता और अखंडता से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

इसी बीच, सरधना के गांव सलावा में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नाराजगी जताते हुए सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बनाकर उसे पैरों से रौंदा और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।

खुफिया विभाग भी हुआ सतर्क
इन घटनाओं के सामने आने के बाद खुफिया विभाग और पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर देश विरोधी गतिविधियों की निगरानी तेज कर दी है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में खुशी का माहौल है, वहीं कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिन पर अब प्रशासन सख्त है।

Releated Posts

गंगा एक्सप्रेस-वे पर आज से खत्म हुई फ्री राइड, आधी रात से देना होगा टोल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 594 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे पर लागू हुई नई व्यवस्था मेरठ से प्रयागराज तक बने 594…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

मेरठ CGHS ऑफिस में रिश्वतखोरी का खुलासा, एडीशनल डायरेक्टर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: यूपी के मेरठ स्थित CGHS ऑफिस में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एडीशनल…

ByByHindustan Mirror News May 1, 2026

तलाक नहीं, नई शुरुआत: मेरठ में तलाक के बाद पिता ने बेटी का ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: समाज को दिया मजबूत संदेशमेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक अनोखी पहल ने समाज की…

ByByHindustan Mirror News Apr 5, 2026

मेरठ SSP ने 498 दरोगाओं संग देखी ‘धुरंधर-2’

मेरठ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बॉलीवुड फिल्म धुरंधर-2 इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इसी बीच मेरठ के…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top