• Home
  • अलीगढ
  • बाइक हटाने पर चाकुओं से जानलेवा हमला ,दोनों गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
Image

बाइक हटाने पर चाकुओं से जानलेवा हमला ,दोनों गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

अलीगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के ऊपरकोट इलाके में दबंगई का तांडव देखने को मिला। जानकारी के अनुसार इमाद अहमद और उसका दोस्त फै़सल बाजार में किसी काम से गए थे। उनकी खड़ी बाइक पर कुछ युवक बैठे थे। जब इमाद और फै़सल ने उन्हें हटने को कहा, तो दबंगों ने अचानक दोनों पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।

परिजनों और मित्रों का आरोप है कि मामूली कहासुनी पर दबंगों ने इमाद और फै़सल को मारने की नीयत से वार किया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। इस सनसनीखेज वारदात से ऊपरकोट इलाके में दहशत का माहौल है।

Releated Posts

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top