• Home
  • मेरठ,
  • ननिहाल आए किशोर की नहर में डूबकर मौत, शव 18 घंटे बाद गढ़मुक्तेश्वर में मिला
Image

ननिहाल आए किशोर की नहर में डूबकर मौत, शव 18 घंटे बाद गढ़मुक्तेश्वर में मिला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: शुक्रवार13 जून 2025

मेरठ, किठौर/गढ़मुक्तेश्वर। राधना गांव में ननिहाल आए आठ वर्षीय उमैर की नहर में डूबने से मौत हो गई। करीब 18 घंटे की खोजबीन के बाद गुरुवार सुबह उसका शव गढ़मुक्तेश्वर थानाक्षेत्र के बदरखा रजवाहे में बहता हुआ मिला। किशोर के नहर में डूबने की सूचना पर एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर लगाए गए थे, लेकिन खोजबीन नाकाम रही। शव मिलने के बाद किठौर और गढ़मुक्तेश्वर पुलिस के बीच शव की कार्रवाई को लेकर टकराव देखने को मिला।

नहर किनारे मिले थे कपड़े और चप्पल
मुजफ्फरनगर के बहेड़ी गांव निवासी उमैर पुत्र जान मुहम्मद रविवार को अपनी मां निगहत परवीन के साथ किठौर के राधना गांव स्थित मामा सदाकत उर्फ फर्रु के घर आया था। बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह घर से निकला, लेकिन लौटकर नहीं आया। तलाश करने पर मोहल्ले के बच्चों ने उसे नहर की ओर जाते देखा था। स्वजन जब नहर पर पहुंचे तो पुल के पास उसके कपड़े और चप्पल पड़े मिले।

रातभर चला सर्च ऑपरेशन, फिर भी नाकाम
चौकी इंचार्ज सचिन कुमार की अगुवाई में स्थानीय गोताखोरों ने सर्च अभियान शुरू किया। रातभर ग्रामीण और पुलिस किशोर को ढूंढ़ते रहे। सुबह एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और तलाश दोबारा शुरू की गई। इसी बीच सुबह करीब 9 बजे गढ़मुक्तेश्वर के बदरखा रजवाहे में किशोर का शव बहता मिला।

शव मिलने के बाद मचा कोहराम, पोस्टमार्टम को लेकर विवाद
ग्रामीणों ने शव निकालकर स्वजन से पहचान कराई। इस दौरान किठौर और गढ़मुक्तेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पंचनामे और कार्रवाई को लेकर दोनों थानों के बीच अधिकार क्षेत्र को लेकर बहस हो गई। स्वजन पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने के खिलाफ थे, लेकिन गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अंततः शव को मर्चरी भेज दिया।

Releated Posts

मेरठ CGHS ऑफिस में रिश्वतखोरी का खुलासा, एडीशनल डायरेक्टर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: यूपी के मेरठ स्थित CGHS ऑफिस में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एडीशनल…

ByByHindustan Mirror News May 1, 2026

तलाक नहीं, नई शुरुआत: मेरठ में तलाक के बाद पिता ने बेटी का ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: समाज को दिया मजबूत संदेशमेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक अनोखी पहल ने समाज की…

ByByHindustan Mirror News Apr 5, 2026

मेरठ SSP ने 498 दरोगाओं संग देखी ‘धुरंधर-2’

मेरठ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बॉलीवुड फिल्म धुरंधर-2 इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इसी बीच मेरठ के…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

मेरठ में नमो भारत और मेट्रो को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 12,930 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, छात्रों संग किया सफर मेरठ में प्रधानमंत्री Narendra Modi…

ByByHindustan Mirror News Feb 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top