• Home
  • अलीगढ
  • अचलताल पर दीपोत्सव आज: 51 हजार दीपों से जगमगाएगा अलीगढ़
Image

अचलताल पर दीपोत्सव आज: 51 हजार दीपों से जगमगाएगा अलीगढ़

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ में नगर निगम की ओर से 25 अक्टूबर की शाम सात बजे अचलताल (अचल सरोवर) पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर अचलताल परिसर में 51 हजार दीपों से रोशनी की अद्भुत छटा बिखेरेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि दीपोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अचल सरोवर क्षेत्र को 8 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, प्रत्येक सेक्टर में एक नोडल अधिकारी, एक सहायक नोडल अधिकारी और 10 कर्मचारियों की टीम तैनात की गई है। कार्यक्रम की सफलता के लिए कुल 35 अधिकारी, 450 सामान्य कर्मचारी और लगभग 700 सफाईकर्मियों की 100 टीमों को लगाया गया है।
शहरवासी इस दीपोत्सव में निशुल्क भाग ले सकेंगे, किसी भी प्रकार के वीआईपी पास की आवश्यकता नहीं होगी। कार्यक्रम में लेजर शो विशेष आकर्षण रहेगा, जिसमें शिव तांडव, गणेश वंदना, रामायण वंदेमातरम और देशभक्ति गीतों पर रोशनी और संगीत का शानदार संगम प्रस्तुत किया जाएगा। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता के प्रति जागरूकता के संदेश के रूप में “एक दीप स्वच्छता के नाम” जरूर जलाएं।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *