• Home
  • नई दिल्ली
  • दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: मंगोलपुरी जामा मस्जिद पर फिलहाल रोक
Image

दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: मंगोलपुरी जामा मस्जिद पर फिलहाल रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 25 जून 2025

नई दिल्ली – दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित जामा मस्जिद को लेकर चल रहे विध्वंस मामले में मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई की। कोर्ट ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम (MCD) को निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक मस्जिद परिसर में कोई भी तोड़फोड़ या विध्वंस कार्रवाई नहीं की जाए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 9 जुलाई तय की है।

याचिकाकर्ता का आरोप: “रात में चलाया गया बुलडोज़र”

याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि 24 जून की रात करीब 12 बजे अचानक मस्जिद परिसर में बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी गई, जो सुबह 10:30 बजे तक जारी रही। उनका कहना है कि एमसीडी की ओर से न तो विधिवत सीमांकन किया गया और न ही कोई रिपोर्ट साझा की गई।

MCD का जवाब: “19 जून को किया सीमांकन, मौजूद हैं वीडियो और तस्वीरें”

वहीं, एमसीडी ने अदालत को बताया कि 19 जून को विधिवत सीमांकन किया गया था और इसकी वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई गई थी। उनका दावा है कि कार्रवाई सिर्फ अनधिकृत निर्माण पर ही की जा रही है।

मस्जिद के आसपास पुलिस छावनी, अर्धसैनिक बल तैनात

22 जून को विध्वंस की कार्रवाई शुरू होते ही मंगोलपुरी का वाई ब्लॉक इलाका सुरक्षा किले में तब्दील हो गया। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कई कंपनियां इलाके में तैनात की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए हर कोने पर सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।

क्या है मामला?

एमसीडी ने मस्जिद के एक हिस्से को अनधिकृत निर्माण करार दिया है और 22 जून से विध्वंस की कार्रवाई शुरू की थी। इस पर आपत्ति जताते हुए याचिकाकर्ता ने इसे अवैध और असंवैधानिक बताया और कोर्ट की अवमानना का हवाला दिया।

Releated Posts

28 सितंबर से बैंक हड़ताल की तैयारी, वित्त मंत्रालय ने बातचीत से समाधान का दिया सुझाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : पांच दिन तक प्रभावित हो सकता है बैंकिंग कामकाज, 30 सितंबर की हाफ-इयरली क्लोजिंग…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

ब्रिक्स समिट: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति, ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक मुद्दों…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

7.8% GDP ग्रोथ से भारत ने चौंकाया, बाहरी झटकों के बीच भी अर्थव्यवस्था की रफ्तार कायम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तेल संकट, जियोपॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल ट्रेड की अनिश्चितता के बावजूद पहली तिमाही में…

ByByHindustan Mirror News Sep 1, 2026

नेपाल बाढ़ में बचाए गए 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे, 320 अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्रालय ने बताया- 400 भारतीय चीन की तरफ सुरक्षित, राहत-बचाव अभियान तेज; जयशंकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *