• Home
  • Delhi
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट बेंच की लोकसभा में मांग तेज
Image

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट बेंच की लोकसभा में मांग तेज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के सांसद चंदन सिंह चौहान ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने की जोरदार मांग की है। बिजनीर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चंदन चौहान ने लोकसभा में बताया कि पश्चिमी यूपी से इलाहाबाद हाईकोर्ट काफी दूर है, जबकि पड़ोसी राज्यों जैसे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड के हाईकोर्ट उससे कहीं ज्यादा करीब हैं। यह मुद्दा 1981 से लगातार उठाया जा रहा है।

चंदन सिंह चौहान ने कहा कि पश्चिमी यूपी के 22 जिलों की बार काउंसिल के अध्यक्ष और सांसद भी इस मांग के समर्थन में हैं। उन्होंने कहा, “दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड के हाईकोर्ट पश्चिमी यूपी से ज्यादा नजदीक हैं। यहां तक पाकिस्तान के लाहौर हाईकोर्ट की दूरी भी कम है।”

रालोद सांसद ने यह भी बताया कि उनके दादा और पिता ने भी इस मुद्दे को संसद में उठाया था। क्षेत्र के वकील और बार काउंसिल लंबे समय से इस मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। हाल ही में महाराष्ट्र में बॉम्बे हाईकोर्ट की पांचवीं बेंच की घोषणा हुई है, जिससे इस मांग को और बल मिला है।

सांसद ने कहा, “संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान हमारे नेता चौधरी जयंत सिंह के निर्देशन में लोकसभा के पटल पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की महत्वपूर्ण मांग को मजबूती से रखा। यह हमारी पार्टी की वर्षों पुरानी जन-आकांक्षा रही है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि न्यायिक सुविधा और अधिकार पश्चिमी यूपी के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

Releated Posts

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

मौका मिला तो राहुल ने मचा दिया धमाल, 87 गेंदों में ठोका नाबाद 129

गिल-कोहली के जल्दी लौटने के बाद संभाली पारी, आखिरी ओवरों में बरसाए चौके-छक्के न्यू चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। वेस्टइंडीज…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत फिर बना हॉकी चैंपियन,जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लगातार दूसरी बार जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण, लॉस एंजेलिस ओलंपिक का टिकट भी…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *