• Home
  • Uncategorized
  • राहुल गांधी पर आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बताया सही, कांग्रेस-सपा पर बोला हमला
Image

राहुल गांधी पर आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बताया सही, कांग्रेस-सपा पर बोला हमला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 26 मई 2025

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम द्वारा दिए गए बयान का समर्थन किया है। डिप्टी सीएम ने रविवार को लखनऊ में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे नेता पाकिस्तान के प्रवक्ता की तरह बयान दे रहे हैं।

कांग्रेस की बौखलाहट तीन चरणों में – मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस पहले सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाई, फिर एयर स्ट्राइक से और अब ऑपरेशन सिंदूर से उसकी नींद उड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि जब-जब भारत की सेना कोई साहसिक कदम उठाती है, तब-तब कांग्रेस और उसके नेता सवाल खड़े करने लगते हैं। यह वही मानसिकता है जो देश की सेना के मनोबल को गिराने का काम करती है।

“राहुल गांधी नहीं बोलते देश की बात”

डिप्टी सीएम मौर्य ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह भारत का पक्ष नहीं रखते, बल्कि पाकिस्तान का समर्थन करते दिखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया जैसे नेता पाकिस्तान की प्रशंसा करते हैं और उनकी सरकार तथा सेना के प्रवक्ता जैसे बयान देते हैं।

केशव मौर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद अपने नेताओं के बयानों पर एक मत नहीं है। कई कांग्रेस नेता सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनकर विदेशों में जाकर ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रख रहे हैं, जबकि राहुल गांधी उल्टी बातें कर रहे हैं।

“जो देशभक्त हैं, वे मोदी जी की तारीफ करते हैं”

उन्होंने कहा कि जो नेता सच्चे देशभक्त हैं, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों की सराहना कर रहे हैं। भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य की सराहना कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस और सपा जैसे दल सत्ता की भूख में देशहित के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

धार्मिक विवादों पर बोले – “अदालत के फैसले का इंतजार करें”

संभल की शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि यह मामला अदालत में है। उन्होंने कहा, “कौन क्या बोल रहा है, मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन हम सभी को न्यायपालिका के फैसले का इंतजार करना चाहिए और उसका सम्मान करना चाहिए।”

संभल दंगे में शामिल आरोपी सांसद को जेल भेजने की मांग पर मौर्य ने कहा, “जो दोषी हैं, वह जेल जाएंगे। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपना काम करेगा।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सत्ता वियोग के रोग से ग्रस्त हो चुकी हैं। “यह ऐसे मरीज हो गए हैं जो सत्ता के बिना बेचैन रहते हैं, उन्हें अच्छे डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए।”

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *