• Home
  • अलीगढ
  • किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर हुई विस्तृत सुनवाई, सीडीओ ने दिए एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश
Image

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर हुई विस्तृत सुनवाई, सीडीओ ने दिए एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 21 नवंबर 2025 : क्वार्सी कृषि फार्म स्थित किसान कल्याण केंद्र में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। बैठक में किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान संबंधी निर्देश दिए।

कार्यक्रम की शुरुआत केवीके छेरत के वैज्ञानिक डॉ. नेत्रपाल मलिक द्वारा रबी की मुख्य फसलों—गेहूं एवं सरसों—की उन्नत तकनीकों पर विस्तृत जानकारी देने से हुई। वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक ने उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि सब्जियों के सभी प्रकार के बीज 10–15 दिन में किसानों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

कृषक प्रमोद कुमार वर्मा ने धनीपुर मंडी में सरकारी कांटे पर खरीदे गए अनाज के एक माह से उठान न होने तथा पंजीकरण सत्यापन में देरी की शिकायत रखी। इस पर सीडीओ ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। किसान संतोष कुमार ने धनीपुर ब्लॉक में आवारा पशुओं से फसल सुरक्षा और गांवों में सफाई व्यवस्थाओं को मजबूत करने की मांग उठाई।

कृषक चौधरी नवाव सिंह ने जंगली सूअर, हिरन और नीलगाय से फसलों की सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि निजी नलकूप उपभोक्ताओं को शीघ्र बिजली बिल उपलब्ध कराए जाएं ताकि एकमुश्त भारी भुगतान से बचा जा सके। रहमापुर सोसाइटी पर बिना खतौनी के डीएपी खाद विक्रय की शिकायत पर सीडीओ ने जिला कृषि अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा तथा पॉस मशीन से होने वाली खाद-बीज बिक्री की पर्ची किसानों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

छर्रा मंडी में गल्ला तौल में अनियमितता की शिकायत पर उप निदेशक प्रशासन मंडी को नियमानुसार बोरी से तौल सुनिश्चित कराने और अवैध कटौतियां बंद कराने के निर्देश दिए गए।

सीडीओ योगेन्द्र कुमार ने कहा कि किसानों की हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता है। लिखित शिकायतों पर एक सप्ताह के भीतर निस्तारण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश भी दिए गए।

Releated Posts

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *