• Home
  • Uncategorized
  • यूपी में आज से 10 दिन तक चलेगा ‘विकसित भारत’ महाअभियान
Image

यूपी में आज से 10 दिन तक चलेगा ‘विकसित भारत’ महाअभियान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मंगलवार 10 जून 2025

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 10 जून से 21 जून तक प्रदेशभर में जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाएगी। इस अभियान का उद्देश्य ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है।

अभियान की शुरुआत 11 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता और एक प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ करेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

जिला और मंडल स्तर पर होंगे ये प्रमुख कार्यक्रम:

  • 11-12 जून: जिलों में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएंगी, जिन्हें भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, मंत्री या सांसद संबोधित करेंगे।
  • 10-11 जून: प्रबुद्ध वर्ग संवाद (प्रबुद्ध समागम) आयोजित होंगे, जिनमें तीन प्रमुख विषयों पर वक्ता संबोधित करेंगे —
    • विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका
    • सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष
    • सशक्त भारत – सुरक्षित भारत
  • डिजिटल प्रतियोगिताएं: ‘बदलता भारत: मेरा अनुभव’ विषय पर डिजिटल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आम नागरिक myGov पोर्टल पर ब्लॉग, शॉर्ट वीडियो और क्विज के जरिए भाग ले सकेंगे।
  • 12-14 जून: मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा होगी। इसमें लोगों को ‘विकसित भारत’ का संकल्प दिलाया जाएगा और संकल्प पत्र भेंट किए जाएंगे।
  • शक्ति केंद्र चौपाल: शक्ति केंद्रों, मोहल्लों और गांवों में चौपालों का आयोजन होगा।
  • आयुष्मान योजना कैंप: विशेष रूप से 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का पंजीकरण कराकर उन्हें आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाएंगे।

21 जून को विशेष आयोजन:

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडल स्तर पर योग शिविर आयोजित होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने वर्चुअल बैठक कर सभी तैयारियों की समीक्षा की। धर्मपाल सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान लाभार्थियों के अनुभवों के वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर भी साझा किए जाएंगे।

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top