• Home
  • Delhi
  • दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान: 10 साल में 88 हजार घुसपैठिए निकाले, BJP पर साधा निशाना
Image

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान: 10 साल में 88 हजार घुसपैठिए निकाले, BJP पर साधा निशाना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी सरकार पर घुसपैठियों के मुद्दे को चुनावी हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि UPA सरकार (2004-2014) के दौरान 88,000 अवैध प्रवासियों को देश से निकाला गया, जबकि बीजेपी सरकार ने 11 सालों में केवल 2,400 घुसपैठियों को पकड़ा है।
उन्होंने बीजेपी के SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान की आलोचना करते हुए इसे जनता को परेशान करने वाला बताया। दिग्विजय ने कहा कि पहले मतदाता सूची की सत्यता सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी थी, लेकिन अब नागरिकता साबित करने का बोझ लोगों पर डाल दिया गया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कोई व्यक्ति अपनी नागरिकता साबित नहीं कर पाता, तो उसके मताधिकार का क्या होगा? कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के समय मतदाता सूचियों में हेरफेर की जाती है, जिससे असली मतदाता वंचित रह जाते हैं।
उन्होंने मांग की कि चुनाव की घोषणा के बाद मतदाता सूची को “फ्रीज” कर दिया जाए ताकि नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया बंद हो सके।
सिंह ने कहा कि 2003 में जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज पर्याप्त थे, लेकिन अब नागरिकता प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है, जो 99 प्रतिशत भारतीयों के पास नहीं है। उन्होंने बीजेपी से पूछा कि जब खुद उनकी सरकार इतने वर्षों में इतने कम घुसपैठिए पकड़ सकी, तो “घुसपैठियों का नारा” उठाने का क्या औचित्य है?

Releated Posts

आंध्र के नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं के दो गुट भिड़े, लाठियों-चप्पलों से मारपीट

काकीनाडा। हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मोबाइल फोन गुम होने से शुरू हुआ विवाद, नॉर्थ-ईस्ट और स्थानीय छात्रोंके बीच…

ByByHindustan Mirror News Aug 23, 2026

बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने को तैयार ‘ड्यून पार्ट 3’,एडवांस बुकिंग शुरू होते ही क्रैश हुई वेबसाइट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :पिछले दो पार्ट ने दुनियाभर में कमाए 10,700 करोड़ रुपये, रिलीज से चारमहीने पहले ही…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

135 साल पुराना बैंकिंग कानून खत्म, डिजिटल रिकॉर्ड को मिलेगी कानूनी ताकत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नए कानून में बैंकिंग सबूत पेश करने की प्रक्रिया आसान; पुलिस को कुछ परिस्थितियों…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

चुनावी मोड में भाजपा, तीन राज्यों के प्रभारी बदले, विनोद तावड़े को यूपी की कमान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब और गुजरात में भी नई जिम्मेदारी, चुनावीरणनीति को धार देने…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *