• Home
  • अलीगढ
  • आगरा व अलीगढ़ मंडलों की मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 17 मई को, एपीसी करेंगे अध्यक्षता
Image

आगरा व अलीगढ़ मंडलों की मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 17 मई को, एपीसी करेंगे अध्यक्षता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 14 मई : 2025,

अलीगढ़, 14 मई 2025: प्रदेश के माननीय कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) की अध्यक्षता में आगामी 17 मई को प्रातः 10:30 बजे से कल्याण सिंह हेबीटेट सेंटर, अलीगढ़ में आगरा एवं अलीगढ़ मंडलों की संयुक्त मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी – 2025 का आयोजन किया जाएगा। इस गोष्ठी का उद्देश्य खरीफ सीजन में कृषि उत्पादन बढ़ाने हेतु नवीनतम वैज्ञानिक जानकारी व तकनीकों का प्रसार करना है।

संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस महत्वपूर्ण गोष्ठी में आगरा और अलीगढ़ मंडल के कृषि से संबंधित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी, साथ ही बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषक भी भाग लेंगे।

गोष्ठी के दौरान किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और राज्य कृषि विश्वविद्यालयों से जुड़े प्रमुख कृषि वैज्ञानिकों द्वारा खरीफ फसलों की उन्नत खेती, रोग प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य, जल संरक्षण, और फसल विविधिकरण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त, गोष्ठी में सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं, सब्सिडी कार्यक्रमों, बीज वितरण और मशीनीकरण से जुड़ी सुविधाओं की भी जानकारी दी जाएगी, ताकि कृषक समय से इनका लाभ उठा सकें।

गोष्ठी में फील्ड स्तर पर कार्यरत कृषि अधिकारियों को खरीफ मौसम में किए जाने वाले आवश्यक कृषि कार्यों की रणनीति साझा की जाएगी, जिससे खेत स्तर पर किसानों को समयबद्ध तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *