• Home
  • अलीगढ
  • डीएम ने की योजना समीक्षा, युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभागों को सौंपे लक्ष्य
Image

डीएम ने की योजना समीक्षा, युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभागों को सौंपे लक्ष्य

सीएम युवा उद्यमी योजना की प्रगति पर डीएम ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों और बैंकर्स को दिए कड़े निर्देशयुवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में लापरवाही पर जताई नाराजगी, विभागों को लक्ष्य निर्धारण और त्वरित कार्रवाई के आदेश

अलीगढ़, 01 मई 2025:
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने गुरुवार को कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान योजना की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने योजना में अपेक्षित प्रगति न होने पर गहरी नाराजगी जताई और कहा कि यह मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना है, जिसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

बैठक से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर आईटीआई के प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया और सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे बिना अनुमति जिला मुख्यालय न छोड़ें।

युवाओं को योजना से जोड़ने पर जोर
डीएम ने खादी एवं ग्रामोद्योग, कौशल विकास मिशन, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, आरसेटी एवं उद्योग विभाग को निर्देश दिए कि वे पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं से संपर्क कर उन्हें योजना के तहत आवेदन कराएं और स्वरोजगार स्थापना में सहयोग दें। उन्होंने सभी ब्लॉक विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बैंकों का निरीक्षण कर लंबित मामलों का जल्द और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

बैंकर्स को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश
संयुक्त उद्योग अधिकारी बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 1049 आवेदन बैंकों को भेजे गए, जिनमें से मात्र 198 स्वीकृत किए गए। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3750 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 481 आवेदन भेजे गए हैं, जिनमें से 117 स्वीकृत हुए हैं। इस पर डीएम ने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि वे लंबित आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्य करें और अतिरिक्त प्रयास करते हुए योजना में प्रगति लाएं।

सख्त चेतावनी और निगरानी का संदेश
डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं योजना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या टालमटोल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, डीडीओ आलोक आर्य, पीडी भाल चन्द त्रिपाठी, परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी संजीदा बेगम, एलडीएम सहित सभी बैंकों के प्रबंधक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Releated Posts

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top